जसप्रीत बुमराह ने मैदान पर वापसी करने की तैयारी शुरू कर दी है। अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के अलावा वह आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। बुमराह इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू हो रहे 3 मैच की वनडे सीरीज में एक्शन में होंगे और इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है। बुमराह ने प्रैक्टिस करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
जसप्रीत बुमराह (साभार-x)
आखिरी बार आईपीएल में आए थे नजर
जसप्रीत बुमराह आखिरी बार आईपीएल 2026 में नजर आए थे जो टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस के लिहाज से किसी बुरे सपने से कम नहीं था। बुमराह ने इस दौरान 13 मैच में 102.50 की औसक और 8.35 की इकोनॉमी से केवल 4 विकेट चटकाए थे। यह उनका आईपीएल में अब तक का सबसे खराब सीजन था।
हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के चैंपियन बनने में उनका अहम योगदान था। उन्होंने 8 पारी में 12.42 की औसत और 6,21 की इकोनॉमी ने 14 विकेट चटकाए थे। फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना बेस्ट स्पेल डाला था, जहां उन्होंने 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें- बाबर आजम फिर बने 'किंग,' इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करेंगे कप्तानी
इंग्लैंड सीरीज के बाद टीम इंडिया, श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 15 अगस्त से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी। पहला टेस्ट गाले में 15 अगस्त से खेला जाएगा और इस सीरीज में जसप्रीत बुमराह एक्शन में नजर आएंगे। इसके अलावा नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे दो मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। ये मुकाबले क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में खेले जाएंगे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 सत्र में टीम इंडिया का आखिरी असाइनमेंट 21 जनवरी से 3 मार्च के बीच है जहां भारत बॉर्डर-गावस्कर सीरीज खेलेगा।
