क्रिकेट

IND vs ENG: चौथे टेस्ट के लिए जसप्रीत बुमराह को दिया गया आराम, जानिए किसे मिला उनकी जगह मौका

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 20, 2024, 10:55 PM IST

Indian Squad for Forth Test Match against England: जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई ने इंग्लैंड के खिलाफ रांची में खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए आराम देने का फैसला किया है। ऐसे में जानिए किस खिलाड़ी को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

Image

जसप्रीत बुमराह

Photo : AP

मुंबई: रांची में 23 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के लिए जसप्रीत बुमराह की टीम से छुट्टी हो गई है। उन्हें आराम दिया गया है। ऐसे में राजकोट टेस्ट के दौरान टीम से रिलीज किए गए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार की वापसी हुई है। केएल राहुल भी चोट की वजह से चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। ऐसे में किसी और खिलाड़ी को टीम के साथ रांची टेस्ट के लिए नहीं जोड़ा गया है। 15 फरवरी को दूसरी बार पिता बनने वाले विराट कोहली की भी वापसी नहीं हुई है।

मुकेश कुमार की हुई टीम में वापसी, बिहार के खिलाफ रणजी में मचाया धमाल

राजकोट टेस्ट से रिलीज किए जाने के बाद रणजी ट्रॉफी में मुकेश कुमार ने बिहार के खिलाफ मुकाबले में 50 रन देकर 10 विकेट लिए और अपने फॉर्म का परिचय दिया। ऐसे में रांची टेस्ट में उन्हें टीम में बुमराह की जगह खेलने का मौका मिल सकता है। आकाशदीप को टेस्ट डेब्यू के लिए फिलहाल इंतजार करना होगा। रांची में सिराज और मुकेश कुमार के तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालने की पूरी संभावना है। इसके अलावा भारतीय एकादश में और कोई बदलाव नहीं होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा(कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल(विकेटकीपर), केएस भरत(विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और अकाशदीप।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article