Jasprit Bumrah: IPL 2025 से पहले हार्दिक की टीम को लगा झटका, स्टार गेंदबाज मिस कर सकते हैं लीग का पहला हिस्सा

IPL 2025: मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पहले चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो चुके बुमराह अब आईपीएस के शुरुआती कुछ मैच भी मिस कर सकते हैं।

IPL 2025: आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस की ट्रॉफी जीतने की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट की मानें तो स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल 2025 के पहले कुछ मैच मिस कर सकते हैं। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के 5वें टेस्ट की दूसरी पारी से पहले बुमराह चोटिल हो गए। पीठ में दर्द के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था और उसके बाद उन्होंने बॉलिंग भी नहीं की थी। चोट इतनी गंभीर थी कि वह पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और फिर चैंपियंस ट्रॉफी भी नहीं खेल पाए।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-X)

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुमराह के आईपीएस शुरू होने से पहले फिट होने की संभावना कम है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने अखबार को बताया, "बुमराह की मेडिकल रिपोर्ट ठीक है। उन्होंने गेंदबाजी फिर से शुरू कर दी है। हालांकि, इस बात की संभावना बेहद कम है कि वह अगले दो सप्ताह तक फिट हो पाएं और आईपीएल में गेंदबाजी कर सकें।

End of Feed