Champions Trophy 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर, शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह

Jasprit Bumrah injury update: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बेहद ही बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम के सबसे मजबूत और खतरनाक गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट के जल्द ठीक होने के आसार नहीं दिख रहे हैं ऐसे में वे चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैच मिस कर सकते हैं।

Jasprit Bumrah injury update: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने पर संदेह है। भारत के सबसे महान तेज गेंदबाजों में से एक बुमराह फिलहाल चोटिल हैं और उन्हें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में जाने को कहा है। मामले से जुड़े सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल किया जा सकता है, लेकिन उनकी उपलब्धता उनके ठीक होने पर निर्भर करेगी।

bumrah sad ap

जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं बाहर (फोटो- AP)

बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चोटिल हो गए थे। लंच ब्रेक के बाद सिर्फ एक ओवर गेंदबाजी करने के बाद तेज गेंदबाज मैदान से बाहर हो गए थे। बुमराह को स्कैन के लिए ले जाया गया और तीसरे दिन मैच की अंतिम पारी में वह गेंदबाजी करने नहीं आए। रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय चयनकर्ता इस महीने के अंत में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए टीम चुनने के लिए शनिवार को मुंबई में मिले थे। यहां पर उन्हें बुमराह की फिटनेस स्थिति के बारे में जानकारी दी गई है। हालांकि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करने की समय सीमा रविवार है, लेकिन बीसीसीआई ने समय सीमा बढ़ाने की मांग की है।

End of Feed