Jason Holder ने की लसिथ मलिंगा की बराबरी, युजवेंद्र चहल का तोड़ा रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के बॉलिंग ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टी20 क्रिकेट में बड़ी उपलब्धि हासिल की। होल्डर ने मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के एक मैच में चार विकेट लेकर लसिथ मलिंगा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। वहीं, भारत के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल का कीर्तिमान ध्वस्त कर दिया।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मेजर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 के 26वें मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बॉलिंग ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ चार विकेट लेकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। होल्डर ने टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक बार चार विकेट हॉल पूरा करने के मामले में श्रीलंका के दिग्गज लसिथ मलिंगा की बराबरी कर ली। वहीं, भारत के स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया।

Jason Holder

जेसन होल्डर ने तोड़ा चहल का रिकॉर्ड।

स्कोर डिफेंड करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की जीत में कप्तान जेसन होल्डर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेसन होल्डर ने 4 ओवर में 40 रन देकर चार विकेट चटकाए। यह 15वीं बार था जब जेसन होल्डर ने टी20 क्रिकेट में चार विकेट हॉल पूरा किया। होल्डर ने टी20 में सबसे ज्यादा बार 4 विकेट हॉल लेने के माले में लसिथ मलिंगा (15 बार) के रिकॉर्ड की बराबरी की। साथ ही 14 बार चार विकेट हॉल लेने वाले युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

End of Feed