Jaker ali injured: बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच सोमवार को खेला जा रहा है। इस मैच के दौरान बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज जाकर अली एक दुर्घटना का शिकार हो गए। जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान क्षेत्ररक्षण के दौरान वे बुरी तरह से घायल हो गए जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
दरअसल श्रीलंका की पारी की अंतिम डिलीवरी पर, तस्कीन अहमद ने ऑफ स्टंप के बाहर एक बैक-ऑफ-ए-लेंथ डिलीवरी फेंकी जिसे प्रमोद मदुशन ने कवर क्षेत्र के ऊपर से मारने की कोशिश की। गेंद प्वाइंट क्षेत्र की ओर चली गई। जैकर अली बैकवर्ड पॉइंट से और सौम्या सरकार कवर-पॉइंट से कैच लेने के लिए गेंद की ओर दौड़े और एक-दूसरे से बुरी तरह टकरा गए।
स्ट्रेचर से ले जाया गया अस्पताल
इसके भिडंत के परिणामस्वरूप जेकर को गंभीर चोट लगी, जिन्हें सौम्या के कंधे से सिर टकराने के बाद मैदान पर लेटे हुए देखा गया था। संभावित चोट लगने की आशंका के डर से, अंपायरों ने एक स्ट्रेचर बुलाया और 26 वर्षीय खिलाड़ी को तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया। पूरे मुकाबले के दौरान चोटों से जूझते हुए जेकर अली के नॉकआउट ने मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ा दीं।
चोटों से परेशान बांग्लादेश
कुल मिलाकर चोटों के मामले में बांग्लादेश के लिए यह अच्छा दिन नहीं रहा। मुस्तफिजुर रहमान भी ऐंठन के बाद स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर चले गए जबकि सौम्य सरकार की गर्दन गेंद रोकते समय विज्ञापन बोर्ड से टकराने के कारण चोटिल हो गई। तंज़ीद हसन को सरकार का कन्कशन सब्स्टीट्यूट नामित किया गया था। ऐसे में टीम के लिए ये मैच काफी भारी साबित हो रहा है।
