क्रिकेट

T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं चुने जाने पर जैक फ्रेजर मैगर्क ने तोड़ी चुप्पी

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए बल्ले से धमाल मचा रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैगर्क ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किए जाने के मसले पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

जैक फ्रेजर मैगर्क (साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं जैक फ्रेजर मैगर्क
नहीं मिली है टी20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह
राष्ट्रीय टीम में सिलेक्ट नहीं होने के बाद फ्रेजर मैगर्क ने तोड़ी है अपनी चुप्पी

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के 22वर्षीय युवा बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैगर्क आईपीएल के 17वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए लगातार धमाल मचा रहे हैं। मंगलवार को मैगर्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 20 गेंद पर 50 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 250 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए और इस दौरान 7 चौके और 3 छक्के जड़े। ये उनका सीजन का चौथा अर्धशतक था। जैक फ्रेजर मैगर्क ने आईपीएल में धमाकेदार डेब्यू अर्धशतक जड़कर किया था। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

चयन नहीं होने से नहीं हैं परेशान

ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद भी जैक फ्रेजर मैगर्क को 2 जून से शुरू हो रहे टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल नहीं किया गया। ऐसे में अब उन्होंने विश्व कप के लिए मौका नहीं दिए जाने के मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। मैगर्क ने विलो टॉक पॉडकास्ट को बताया कि वह टी20 विश्व कप के लिए टीम में चयन न होने से परेशान नहीं थे। इस बारे में उनकी और चयनकर्ताओं के बीच स्पष्ट चर्चा हुई थी।

नहीं बन रही थी टीम में जगह

फ्रेजर-मैगर्क ने कहा,'उनके साथ बातचीत बेहद अच्छी थी। एक-डेढ़ महीने पहले मैं तस्वीर में भी नहीं था। उन्हें उस वक्त इस बात का अच्छा अंदाजा था कि टीम कैसी होगी। वो टीम और खिलाड़ियों के बीच सह संबध बनाने की कोशिश कर रहे थे। जो टीम उन्होंने चुनी है उसमें फिट हो पाना मुश्किल था। हमारे पास डेविड वॉर्नर हैं जो कि तीनों फॉर्मेट में अबतक के सर्वश्रेष्ठ ओपनर हैं। आपके पास ट्रेविस हेड हैं जो पिछले 18 महीने से अपने बल्ले से सबकुछ रोशन किए हैं।

मुझे नहीं मिल रही थी पांचवें छठे स्थान पर भी जगह

इसके अलावा मिचेल मार्श भी ओपनर हैं और हमारे कप्तान हैं। ऐसे में मैं खुद को पांचवें या छठे पायदान पर बल्लेबाजी करता नहीं देखता हूं क्योंकि वहां टिम डेविड, कैमरन ग्रीन जैसे खिलाड़ियों की जगह पक्की है। मैं इस पूरे वाकये को इस तरह देखता हूं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article