ये मेरा मैदान है, मेरा शहर है, मुझे दूसरों से ज्यादा पता है...RCB को उसके गढ़ में रौंदने के बाद केएल राहुल ने भरी हुंकार

IPL 2025 RCB vs DC, KL Rahul Statement: आईपीएल 2025 के शानदार मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को उसके घर बेंगलुरू में शिकस्त देते हुए लगातार अपनी चौथी जीत दर्ज की। इस जीत के नायक रहे लोकल बॉय केएल राहुल जो दिल्ली के लिए खेल रहे थे। अपनी 93 रनों की पारी के बाद उन्होंने क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 में दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया
  • दिल्ली ने सीजन में दर्ज की लगातार चौथी जीत
  • जीत के नायक केएल राहुल ने मैच के बाद भरी हुंकार

IPL 2025 RCB vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग के एक दिलचस्प मुकाबले में गुरुवार रात दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। ये दिल्ली की लगातार चौथी जीत साबित हुई। बेंगलुरू के खिलाफ 53 गेंद में नाबाद 93 रन बनाकर दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने वाले केएल राहुल (KL Rahul) ने कहा कि विकेट पेचीदा था लेकिन 20 ओवर विकेटकीपिंग करने से उन्हें बल्लेबाजी में मदद मिली।

IPL 2025, RCB vs DC, KL Rahul

केएल राहुल (IPLT20/BCCI)

जीत के लिये 164 रन के लक्ष्य के जवाब में दिल्ली ने पांच विकेट 58 रन पर गंवा दिये थे लेकिन इसके बाद राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने टीम को जीत तक पहुंचाया। राहुल ने मैच के बाद कहा, "यह पेचीदा विकेट थी लेकिन 20 ओवर तक विकेट के पीछे रहने से मुझे इसे समझने में मदद मिली। मुझे पता था कि कौन से शॉट्स खेलने हैं और मैं अच्छी शुरूआत करना चाहता था।"

End of Feed