3 महीने बाद मैदान पर लौटे ईशान, जानें कैसा रहा प्रदर्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 27, 2024, 10:00 PM IST

Ishan Kishan Comeback: 3 महीने बाद ईशान किशन ने क्रिकेट मैदान पर वापसी की। रणजी ट्रॉफी में न खेलने को लेकर हाल में उनकी खूब आलोचना हुई थी। किशन डीवाई पाटिल टी20 कप में खेल रहे हैं। हालांकि, उनकी यह वापसी निराशाजनक रही।

रणजी ट्रॉफी मुकाबलों में नहीं खेलने के कारण आलोचना का सामना कर रहे भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने मंगलवार को 3 महीने बाद मैदान पर वापसी की। डीवाई पाटिल टी20 कप में ईशान की यह वापसी दमदार नहीं रही। वह केवल 19 रन की छोटी से पारी खेल पाए और मैक्सवेल की गेंद पर आउट हुए। टूर्नामेंट के दूसरे दिन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के लिए खेलते हुए 25 साल के इशान ने मध्यम गति के गेंदबाज सायन मंडल की गेंद पर सुमित ढेकाले को स्टंप किया और बाद में 12 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाए। आरबीआई को रूट मोबाइल लिमिटेड के खिलाफ 89 रन से हार का सामना करना पड़ा।

ISHAN KISHAN

ईशान किशन (साभार-BCCI)

डीवाई पाटिल यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर रूट मोबाइल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आयुष वर्तन की 31 गेंद में 54 रन और ढेकाले की 42 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में आरबीआई की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 103 रन पर आउट हो गई। रूट मोबाइल की ओर से बद्री आलम ने 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए।

End of Feed