क्रिकेट

टीम इंडिया के बाद मुंबई इंडियंस से भी होने वाली है सूर्यकुमार यादव की विदाई?

Surya Kumar Yadav: सूर्या ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, उनके अकाउंट से MI की जर्सी वाली फोटो भी गायब हो गई है। हालांकि उनकी वाइफ देविशा शेट्टी अभी भी MI को फॉलो कर रही हैं। फैंस इसे सूर्या के MI से अलग होने का साफ संकेत मान रहे हैं।

Image

सूर्यकुमार यादव (IPL)

Surya Kumar Yadav: इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ T20 सीरीज के लिए सूर्या को टीम में नहीं चुना गया और कप्तानी भी चली गई। टीम इंडिया से बाहर होने के बाद अब सूर्यकुमार यादव के IPL करियर को लेकर भी चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि उनकी मुंबई इंडियंस से भी विदाई हो सकती है। इस खबर पर कयास उस समय तेज हो गई जब लोगों ने उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखा। दरअसल, सूर्यकुमार यादव की फॉलोइंग लिस्ट में मुंबई इंडियंस कही नजर नहीं आ रही है। इसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है?

MI को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

सूर्यकुमार यादव के मुंबई इंडियंस छोड़ने की सबसे बड़ी वजह उनका सोशल मीडिया एक्शन है। सूर्या ने इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, उनके अकाउंट से MI की जर्सी वाली फोटो भी गायब हो गई है। हालांकि उनकी वाइफ देविशा शेट्टी अभी भी MI को फॉलो कर रही हैं। फैंस इसे सूर्या के MI से अलग होने का साफ संकेत मान रहे हैं। IPL 2026 सूर्यकुमार यादव के लिए बेहद खराब रहा। बल्ले से रन नहीं निकले और मुंबई इंडियंस भी प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाई। 16.25 करोड़ में रिटेन होने के बाद भी सूर्या टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। खराब फॉर्म की वजह से ही उन्हें टीम इंडिया से भी ड्रॉप किया गया और T20 की कप्तानी भी चली गई।

किस टीम में जा सकते हैं सूर्या

सूर्य कुमार यादव साल 2018 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। माना जा रहा है कि उनका अगला KKR या चेन्नई सुपर किंग्स हो सकता है। मुंबई इंडियंस से पहले सूर्य कुमार यादव केकेआर में ही थे। सूर्या ने साल 2011 में मुंबई इंडियंस से अपना IPL डेब्यू किया था। हालांकि, 2014 से लेकर 2017 तक वह KKR के लिए खेलते नजर आए थे। KKR को अभी कप्तान और टॉप ऑर्डर में जबरदस्त बल्लेबाज की तलाश है। इसके अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स भी सूर्या को अपने साथ जोड़ सकती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article