EXPLAINED: टेस्ट टीम की कप्तानी के लिए कितने तैयार हैं शुभमन गिल?

रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद भारतीय टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान की तलाश हो चल रही है। कप्तानी की रेस में शुभमन गिल सबसे आगे चल रहे हैं। आइए जानते हैं क्या टेस्ट टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं शुभमन गिल?

Team India New Test Captain: रोहित शर्मा और विराट कोहली के इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल नए कप्तान को लेकर आ खड़ा हुआ है। माना जा रहा है कि शुभमन गिल भारत के नए टेस्ट कप्तान हो सकते हैं। जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के साथ वो कप्तानी की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। जल्दी ही उनकी ताजपोशी का ऐलान भी हो सकता है। ऐसे में प्रशंसकों के मन में सवाल है कि क्या शुभमन गिल टेस्ट टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं?

Shubman Gill

शुभमन गिल

कप्तानी और उपकप्तानी में ऐसा रहा है प्रदर्शन

गिल को टी20 विश्व कप 2024 में टीम इंडिया की खिताबी जीत के बाद जिंबाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया था। दौरे पर भारतीय टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। सीरीज में गिल ने सबसे ज्यादा 170 रन 42.50 के औसत से बनाए थे। वर्तमान में गिल भारत की वनडे टीम के उपकप्तान हैं। पिछले साल श्रीलंका दौरे पर बतौर हेड कोच गौतम गंभीर की एंट्री के बाद ये जिम्मेदारी मिली थी। उस सीरीज में भारतीय टीम का हाल बेहाल हो गया था। गिल 3 मैच की तीन पारियों में 19 के औसत से 57 रन बना सके थे। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भारत में खेली गई वनडे सीरीज के लिए उन्हें टीम का उप-कप्तान बरकरार रखा गया। सीरीज के 3 मैच की 3 पारियों में गिल 86.33 के औसत से 259 रन बनाने में सफल रहे। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी गिल ने बतौर उपकप्तान शानदार प्रदर्शन किया टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका अदा की थी। वो टूर्नामेंट के 5 मैच की 5 पारियों में 47 के औसत से 188 रन बना सके। वो टूर्नामेंट में भारत के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज थे।

End of Feed