T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए इरफान पठान ने चुना टीम इंडिया का स्क्वॉड, कोहली-पंत को दी जगह

Irfan Pathan T20 World Cup 2024 Team India squad: एक जून 2024 से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। इसी कड़ी में इरफान पठान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम चुन ली है।

Irfan Pathan T20 World Cup 2024 Team India squad: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आयोजन जोरो-शोरों से किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे खिलाड़ियों की नजर आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी पर तो है ही साथ ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी जगह पक्की करना भी हर किसी की चाह है। आईपीएल के तुरंत बाद टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाने वाला है। ऐसे में वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में किसको जगह मिलेगी इसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Indian cricket team

भारतीय क्रिकेट टीम

इसी कड़ी में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने मेगा इवेंट के लिए भारत की संभावित एकादश चुनी और टीम में विराट कोहली की जगह पर किसी भी संदेह को खारिज कर दिया। विराट और कप्तान रोहित के साथ, पठान ने यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह के रूप में चार और विशेषज्ञ बल्लेबाजों को शामिल किया है। टीम में रवींद्र जड़ेजा और हार्दिक पंड्या के रूप में दो ऑलराउंडरों के लिए जगह थी लेकिन पठान ने अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे को बाहर कर दिया।

End of Feed