IND vs NZ Final: रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा। आईसीसी के नॉकआउट में न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए 4 मुकाबलों में 3 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। लेकिन अगर टीम इंडिया को जीत दर्ज करनी है तो इरफान पठान की ये सलाह मान लेनी चाहिए। आखिरी बार दोनों टीमें जब आईसीसी नॉकआउट मैच में भिड़ी थी तो भारत ने 70 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। वहीं दूसरी ओर भारत के लिए अच्छी बात यह है कि वनडे मैच में दुबई में वह आज तक नहीं हारी है। यहां खेले गए 9 मुकाबलों में 8 बार भारत को जीत मिली है, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है।
भारत-न्यूजीलैंड फाइनल, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (साभार-X)
लीग स्टेज में भिड़ चुकी है दोनों टीम
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में दोनों टीम दूसरी बार एक दूसरे से भिड़ेगी। आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रन से पटखनी दी थी। लेकिन नॉकआउट मुकाबला आसान नहीं होता है, और अगर टीम इंडिया को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी जीतना है तो उसे अपना बेस्ट देना होगा। फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर ने रोहित एंड कंपनी को जीत का फॉर्मूला बताया है।
इरफान पठान ने बताया जीत का फॉर्मूला
फाइनल मुकाबले से पहले इरफान पठान ने रोहित एंड कंपनी को कुछ सलाह दी है जिसे अमल में लाकर टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी जीत सकती है। भारत को दो प्रमुख कीवी गेंदबाजों से निपटना होगा। पहला मिचेल सैंटनर और दूसरा मैच हेनरी जिनके खेलने पर फिलहास सस्पेंस की स्थिति बनी हुई है। पठान का मानना है कि यदि टीम इंडिया इन दो गेंदबाजों के खिलाफ सफल रहती है तो वह आधा मुकाबला ऐसे जीत सकती है। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों को भी सलाह दी है।
पठान के अनुसार भारतीय गेंदबाजों को दो कीवी बल्लेबाज टॉम लैथम और केन विलियमसन से निपटने की रणनीति बनानी होगी। अगर इन दो बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर लिया जाए तो टीम इंडिया को फायदा हो सकता है।
दोनों टीमो की संभावित प्लेइंग इलेवन (India vs New Zealand Playing XI)
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लेथम, ग्लेन फ़िलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, मैट हेनरी/नेथन स्मिथ/जेकब डफी, विलियम ओ'रुर्क।
