क्रिकेट

IPL 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान रॉयल्स ने लॉन्च की पिंक प्रॉमिस जर्सी

आईपीएल की एक बार की खिताब विजेता राजस्थान रॉयल्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अपनी पिंक प्रॉमिस जर्सी लॉन्च की है।

Image

राजस्थान रॉयल्स (साभार Rajasthan Royals)

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक मई को यहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए ‘पिंक प्रॉमिस’ जर्सी लांच की। राजस्थान रॉयल्स फाउंडेशन (आरआरएफ) ने महिलाओं के नेतृत्व वाली पहल को बढ़ावा देने के लिए ‘औरत है तो भारत है’ नामक अभियान फिल्म लॉन्च की। राजस्थान रॉयल्स की टीम राजस्थान में महिलाओं के नेतृत्व वाले ग्रामीण परिवर्तन के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के लिए खरीदे गए प्रत्येक टिकट के लिए 100 रुपये का योगदान भी करेंगे।

इसके अलावा इस विशेष ‘ऑल-पिंक रॉयल्स जर्सी’ की बिक्री से होने वाली राशि सीधे आरआरएफ को इसके सामाजिक प्रभाव पहल का समर्थन करने के लिए जाएगी। किसी भी टीम द्वारा मैच में हर छक्के के लिए राजस्थान रॉयल्स और आरआरएफ सांभर क्षेत्र में छह घरों को सौर ऊर्जा से रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे।

राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा,' 'पिंक प्रॉमिस’ के जरिये हम केवल लोगों पर ही नहीं बल्कि उनके परिवारों और समुदायों पर एक स्थायी प्रभाव पैदा करने का प्रयास करते हैं। पिछले साल हमने खुद देखा कि कैसे इस पहल ने जीवन को बदल दिया।'

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article