IPL स्टार शशांक सिंह और उनके पिता पर FIR, फैमली कुक के साथ मारपीट करने का आरोप

भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह के खिलाफ खाना बनाने वाले स्टाफ सदस्य विपेंद्र सिंह के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने के आरोप में FIR दर्ज की गई है। मारपीट समेत कई आरोपों में 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह और उनके पिता, रिटायर्ड IPS अधिकारी शैलेश सिंह के खिलाफ भोपाल पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाने की शिकायत पर एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। FIR की कॉपी में परिवार के ड्राइवर का नाम भी सह-आरोपी के तौर पर शामिल है, जिसकी जांच रतीबद पुलिस कर रही है।

Shashank Singh

शशांक सिंह और उनके पिता पर FIR, फोटो- IPL

यह मामला सोमवार को रतीबद पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया। यह शिकायत पीड़ित विपेंद्र सिंह तोमर (31) ने दर्ज कराई थी, जो रीवा जिले के रहने वाले हैं और भोपाल के मेंडोरी गांव में स्थित परिवार के घर पर रसोइए (कुक) के तौर पर काम करते थे। रसोइए विपेंद्र सिंह की लिखित शिकायत के अनुसार, उन्हें हाल ही में एक परिचित के जरिए रीवा से भोपाल लाया गया था। उन्हें 15,000 हजार की मासिक सैलरी, पूर्व पुलिस अधिकारी के निलबद बंगले में रहने और खाने की सुविधा, और भविष्य में सरकारी नौकरी दिलाने में मदद का वादा किया गया था।

End of Feed