IPL 2024 Today Match PBKS vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में मंगलवार (9 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में पंजाब किंग्स(Punjab Kings) की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) से होने वाली है। मैच का आयोजन पंजाब के होम ग्राउंड मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। मैच में पंजाब किंग्स की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के पास है। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी पैट कमिंस (Pat Cummins) के पास है।
आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का सफर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं। इसमें से शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम को 2 मैचों में जीत मिली है वहीं दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पंजाब किंग्स ने टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत करते हुए पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दे दी थी। वहीं दूसरे मुकाबले में उसे रॉयल चेलेंजर्स बेंगलुरु ने हरा दिया था। इसके बाद टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी 21 रनों से हरा दिया था। हालांकि चौथे मैच में पंजाब किंग्स ने दमदार वापसी की और शशांक सिंह की पारी के चलते मैच जीत लिया था। ऐसे में टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।
आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में पंजाब किंग्स की टीम ने अब तक 4 मैच खेले हैं। इसमें से शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम को 2 मैचों में जीत मिली है वहीं दो मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद को पहले मैच में केकेआर ने आखिरी ओवर में मात दे दी थी। वहीं दूसरे मैच में टीम ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इसके बाद अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में एसआरएच को गुजरात टाइटंस ने हरा दिया था। हैदराबाद की टीम ने इसके बाद चौथे मैच में सीएसके के खिलाफ दमदार वापसी की और सीएसके को हरा दिया।दोनों टीमों के स्क्वॉड (PBKS vs SRH Squad)
सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, जे सुब्रमण्यन, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, पैट कमिंस (कप्तान), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, सनवीर सिंह, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, मार्को यानसेन, अभिषेक शर्मा, उपेंद्र यादव, राहुल त्रिपाठी, ऐडन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, ट्रेविस हेड, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक अग्रवाल, अब्दुल समद, आकाश महाराज सिंह, वानिंदु हसरंगा और उमरान मलिक।
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइडे, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कागिसो रबादा, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वथ कावेरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी और रिली रोसेयु।
