क्रिकेट

IPL Match Today, 11 April 2024: आज मुंबई के सामने होगी बेंगलुरु की चुनौती, जानें मैच से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2024 Today Match, MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज (11 अप्रेल 2024) को केवल एक मैच खेला जाने वाला है। इस मैच में दो धुरंधर टीमें एक दूसरे से भिड़ंत होने वाली है। पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस अपने होमग्राउंड पर पहले खिताब की तलाश में जुटी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी।

Image

मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- bcci/ipl)

IPL 2024 Today Match MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। ऐसे में गुरुवार (11 अप्रेल 2024) को दर्शकों को दो मजबूत टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। आज के मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) समेत कई स्टार खिलाड़ी मैदान पर होंगे। मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) से होने वाली है। इसमें आरसीबी की कमान फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) के पास होगी। वहीं मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पास है।

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का सफर

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में मुंबई इंडियंस ने अब तक कुल 4 मैच खेले हैं। इसमें से मुंबई इंडियंस की टीम को अभी तक केवल एक ही जीत मिली है। मुंबई इंडियंस की शुरुआत टूर्नामेंट में काफी खराब हुई थी। टीम को पहले मैच में गुजरात टाइटंस से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मुकाबले में हैदराबाद के विशाल स्कोर को वे चेज नहीं कर पाए थे। इसके बाद तीसरे मैच में मुंबई इंडियंस को राजस्थान रॉयल्स ने एकतरफा तरीके से मात दे दी थी। ऐसे में चौथे मुकाबले में टीम कई बदलाव के साथ उतरी और दिल्ली कैपिटल्स को मात दे दी। टीम अब इसी विजयी रथ को जारी रखना चाहेगी।

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सफर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2024 में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं। इसमें से टीम को केवल एक मुकाबले में जीत मिली है। आरसीबी को पहले ही मैच में डिफेंडिंग चैंपियन सीएसके ने मात दे दी थी। इसके बाद टीम ने अपने होम ग्राउंड पर पंजाब किंग्स को हराकर वापसी की। हालांकि इसके बाद वे एक बार फिर से पटरी से उतर गए और केकेआर, लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स से लगातार तीन मैच हार गए। ऐसे में टीम इस हार के सिलसिले को खत्म करना चाहेगी।

दोनों टीमों के स्क्वॉड (MI vs RCB Squad)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर : फाफ डु प्लेसी (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, सुयश प्रभुदेसाई, विल जैक्स, महिपाल लोमरोर, कर्ण शर्मा, मनोज भंडागे, मयंक डागर, विजयकुमार विशक, आकाश दीप। मोहम्मद सिराज, रीस टॉपले, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, कैमरून ग्रीन, अल्ज़ारी जोसेफ, यश दयाल, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, स्वप्निल सिंह, सौरव चौहान।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रीत बुमराह, पीयूष चावला, जेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, श्रेयस गोपाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका , मोहम्मद नबी, शम्स मुलानी, नमन धीर, शिवालिक शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, अर्जुन तेंदुलकर, नुवान तुषारा, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, ल्यूक वुड।

SIddharth Sharma
SIddharth Sharma author

सिद्धार्थ शर्मा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के स्पोर्ट्स डेस्क से जुड़े हैं। सिद्धार्थ को बचपन से ही खेलों, खासकर क्रिकेट में गहरी रुचि रही है और इसी जुनून ने उन्हें स्पोर्ट्स जर्नलिज्म की ओर खींचा। वह खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स और स्पोर्ट्स एनालिसिस पर मजबूत पकड़ रखते हैं। अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके सिद्धार्थ अपनी स्टोरीज को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रहती है कि पाठकों तक तेजी से, सही समय पर और विश्वसनीय स्पोर्ट्स अपडेट्स पहुंचें।

और पढ़ें
End of Article