LIVERR vs MI Highlights: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से रौंदा, जायसवाल ने जड़ा सीजन का पहला शतक

RR vs MI Highlights: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से रौंदा, जायसवाल ने जड़ा सीजन का पहला शतक
RR vs MI Highlights: राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के सामने जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य था जिसे उसने यशस्वी जायसवाल की शानदार शतकीय पारी के दम पर 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। जायसवाल ने 60 गेंद में 104 रन की नाबाद पारी खेली। उनका साथ दिया कप्तान संजू सैमसन ने जिन्होंने 28 गेंद में 38 रन की पारी खेली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 109 रन की नाबाद साझेदारी की।
इससे पहले मुंबई ने तिलक वर्मा और नेहल वढेरा की धमाकेदारी पारी के दम पर राजस्थान के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा। 52 रन के स्कोर पर 4 गंवाकर मुश्किल में फंसी मुंबई को तिलक और नेहल ने चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में मदद की। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की। नेहल वढेरा ने 24 गेंद में 49 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा ने सर्वाधिक 65 रन की पारी खेली। राजस्थान की ओर से वापसी कर रहे संदीप शर्मा ने 5 विकेट चटकाए।
RR Vs MI Today Match Pitch Report in Hindi: Check Here
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन (Rajasthan Royals Playing 11)
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन (Mumbai Indians Playing 11)
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोएट्जे, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान ने मुंबई को इस सीजन दूसरी बार हराया
राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के सामने जीत के लिए 180 रन का लक्ष्य था जिसे उसने यशस्वी जायसवाल की शानदार शतकीय पारी के दम पर 8 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इससे पहले मुंबई ने तिलक वर्मा और नेहल वढेरा की धमाकेदारी पारी के दम पर राजस्थान के सामने 180 रन का लक्ष्य रखा।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के कारण खेल रुका
बारिश के कारण यदि दोबारा खेल नहीं शुरू हो पाया तो डीएलएस नियम के तहत राजस्थान आगे है। पार स्कोर 41 रन होना चाहिए था जबकि राजस्थान 20 रन से आगे है।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: ताजा अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: बारिश के चलते रुका मैच
बारिश के चलते मैच रुक गया है।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 50 पार
राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है। यशस्वी और जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिलहाल जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर मौजूद हैं।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: अर्धशतक से चूके वढेरा
नेहल वढेरा 49 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्होंने तिलक के साथ 5वें विकेट के लिए 99 रन की साझेदारी की और मुंबई को 150 रन तक पहुंचा दिया।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: तिलव वर्मा ने कुछ हद तक वापसी करा दी
तिलक वर्मा ने सीजन का दूसरा अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 38 गेंद में अपना अर्धशतक छक्का लगाकर पूरा किया। इसके साथ ही मुंबई ने 16वें ओवर में 144 रन बना लिए हैं।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: तिलक और नेहल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
मुंबई की ओर से तिलक वर्मा और नेहल वढेरा ने 5वें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। तिलक इस सीजन के पहले अर्धशतक के करीब हैं और नेहल 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: चहल ने रचा इतिहास
राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल में अपना 200 विकेट पूरा कर लिया। चहल का 200वां शिकार मोहम्मद नबी बने जो 17 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को 52 रन के स्कोर पर चौथा झटका लगा।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: शुरुआती झटके से ऊबरने की कोशिश मे मुंबई
20 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद मुंबई ने अपने 50 रन 7 ओवर में पूरे कर लिए हैं। मोहम्मद नबी 22 और तिलक वर्मा 8 रन बनाकर क्रीज पर डंटे हुए हैं। नबी को आज बल्लेबाजी में प्रमोट किया गया है और वह हार्दिक से पहले आए हैं।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: 3 ओवर के बाद मुश्किल में मुंबई
3 ओवर के बाद मुंबई ने दो विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। सूर्या और तिलक वर्मा बल्लेबाजी कर रहे हैं।
RR vs MI लाइव क्रिकेट स्कोर: मुंबई के लिए 100वीं बार उतरेंगे हार्दिक
राजस्थान के इम्पैक्ट प्लेयर
जोस बटलर, केशव महाराज, शुभम दुबे, नवीदीप सैनी, टॉम कोहलर-कैडमोर
मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट प्लेयर: नुवान तुषारा, आकाश मधवाल, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस
नुवान तुषारा करेंगे आईपीएल डेब्यू
श्रीलंका के तेज गेंदबाद नुवान तुषारा अपना आईपीएल डेब्यू करेंगे। उन्हें मुंबई ने 4.2 करोड़ में खरीदा था।
आज के मैच में मुंबई की प्लेइंग इलेवन
ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोएट्जे, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह
आज के मैच में राजस्थान की प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल
हार्दिक ने जीता टॉस
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज के मैच में मुंबई 3 बदलाव के साथ उतरी है।
सवाई मानसिंह में तैयार है दोनों टीम