मुंबई और राजस्थान के बीच मैच

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 23, 2024, 03:31 PM IST

वैसे तो दोनों टीमों के मौजूदा प्रदर्शन में बड़ा अंतर नजर आता है लेकिन एक टेबल टॉपर है तो दूसरी पांच बार की चैंपियन टीम। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमें। यहां जानते हैं इस मैच की पिच रिपोर्ट, क्या कहते हैं ग्राउंड के आंकड़े और कैसा रहा है इतिहास जब जयपुर में आमने-सामने आईं हैं मुंबई और राजस्थान की टीमें।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग 2024 आज एक और बड़ा मैच
  • आमने-सामने मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स
  • जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा रोमांचक मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) मैच दो धाकड़ टीमों के बीच खेला जाएगा जिनके मौजूदा ट्रैक रिकॉर्ड में गजब का फासला नजर आ रहा है। एक तरफ है पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जो 7 मैचों में सिर्फ 3 जीत के बाद सातवें नंबर पर है। जबकि उनके सामने है राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम जिसने अपने सात मुकाबलों में अब तक 6 मैच जीतकर लगातार शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया हुआ है। आज होने वाले मुकाबले की पिच को लेकर यहां हम आपको सभी दिलचस्प बातें व आंकड़े बताएंगे।

MI vs RR Pitch Report, IPL 2024 Today Match

मुंबई-राजस्थान मैच पिच रिपोर्ट

आईपीएल मैच में मुंबई और राजस्थान की टीमों की टक्कर होगी। इस मैच से पहले जानते हैं कि इन दोनों टीमों का टूर्नामेंट में इतिहास कैसा रहा है और कितनी बार ये दोनों टीमें आपस में खेली हैं। मुंबई और राजस्थान के बीच अब तक 28 आईपीएल मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने 15 बार बाजी मारी है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 13 मैच जीते हैं। आज के मुकाबले की बात करें तो जब ये दोनों टीमें फिर आमने-सामने आएंगी तो कई स्टार्स पर नजरें रहने वाली हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से उनके स्टार ओपनर व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan), स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) पर फैंस की निगाहें टिकी होंगी। उधर, राजस्थान रॉयल्स के पास भी एक से एक धुरंधर मौजूद हैं। उनकी तरफ से जोस बटलर (Jos Buttler), कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson), ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) से सभी को काफी उम्मीदें होंगी।

End of Feed