LSG vs PBKS Highlights: गब्बर पर भारी पड़े स्पीड स्टार मयंक, लखनऊ ने खोला जीत का खाता
LSG vs PBKS Highlights: शिखर धवन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बावजूद पंजाब किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हराया। इसके साथ ही टीम ने मौजूद सीजन में अपना जीत का खाता भी खोला। लखनऊ 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में 5 नंबर पर पहुंच गई है, जबकि पंजाब किंग्स 2 अंक के साथ 6 नंबर पर है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पंजाब की टीम पहले गेंदबाजी करने उतरी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। टीम ने पंजाब को 200 का लक्ष्य दिया। लखनऊ का यह स्कोर अपने घरेलू मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 193/6 रन बनाए थे।
क्विंटन डी कॉक ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। और 38 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 54 रन बनाए। वहीं, केएल राहुल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 15 रन पर आउट हो गए। निकोलस पूरन ने कप्तानी पारी खेली। हालांकि, वे अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 21 गेंदों पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 42 रन बनाए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए क्रुणाल पंड्या ने 22 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन की नाबाद पारी खेली। पंजाब किंग्स के सैम कुरेन ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी पंजाब किंग्स ने निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बना पाई। कप्तान शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टोर ने अच्छी शुरुआती की। दोनों खिलाड़ियों ने शतकीय साझेदारी की। धवन ने 50 गेंदों पर 7 चौके ओर 3 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। यह उनका आईपीएल का 51वां अर्धशतक है। वहीं, जॉनी बेयरस्टो अर्धशतक से चूक गए। वे 42 रन पर आउट हो गए। इसके बाद टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। लखनऊ के डेब्यूटांट मयंक यादव ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग इलेवन
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
LSG vs PBKS Live Score Streaming Online: टाटा आईपीएल 2024 सीजन 17 का 11वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जायेगा। आज का आईपीएल क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर स्ट्रीमिंग जिओ सिनेमा पर देखा जा सकता है
LSG vs PBKS IPL 2024 Playing 11: लखनऊ और पंजाब दोनों करेंगे बदलाव? ये है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
LSG vs PBKS Match Timing & Ground: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 का 11वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा
IPL 2024, LSG vs PBKS Pitch Report, Weather: लखनऊ-पंजाब मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां पर जानिए
IPL 2024, LSG vs PBKS Dream11 Prediction: लखनऊ और पंजाब की टीम आज आमने-सामने, देखें लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स परफेक्ट ड्रीम-11
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड ( Lucknow Super Giants)
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़, यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, मोहम्मद, अरशद खान।
पंजाब किंग्स का स्क्वॉड (Punjab Kings Team Squads)
शिखर धवन (कप्तान), मैथ्यू शॉर्ट, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व टाइड, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, सैम कुरेन, कैगिसो रबाडा, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, हरप्रीत भाटिया , विद्वाथ कवरप्पा, शिवम सिंह, हर्षल पटेल, क्रिस वोक्स, आशुतोष शर्मा, विश्वनाथ प्रताप सिंह, शशांक सिंह, तनय त्यागराजन, प्रिंस चौधरी, रिले रोसौव।
RCB vs KKR Toss Update: टाटा आईपीएल 2024 सीजन 17 का 11वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। आज के आईपीएल मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा।
LSG vs PBKS Head to Head in Ekana Stadium Lucknow Today Match:आज का आईपीएल मैच लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के होम ग्राउंड अटल बिहारी वाजपेयी इकना स्टेडियम में शाम 7 बजे से प्रारम्भ होगा अब तक दोनों टीमों के बीच 3 टी 20 मैच खेले जा चुके है। जिसमे लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मैच जीते है जबकि पंजाब किंग्स ने 1 ही मैच जीते है.
LSG vs PBKS Live Score, IPL 2024 Live Cricket Score, IPL Aaj Ka Match ka Live Score on Jio Cinema, TATA IPL Today Match Updates in Hindi,आईपीएल आज के मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर के पल पल के अपडेट यहॉँ से देखें
