क्रिकेट

आईपीएल फ्रैंचाइजी का इंग्लैंड खिलाड़ियों को ऑफर, साल भर खेलें टी20 लीग

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 27, 2023, 12:28 AM IST

टी20 लीग का प्रचलन इतना बढ़ रहा है कि इसके दुष्परिणाम में सामने आने लगे हैं। एक रिपोर्ट की मानें तो फ्रैंचाइजी खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मैच छोड़ कर लीग खेलने के पेशकश करने में भी हिचक नहीं रहे हैं। इसके लिए वह मोटी रकम भी खर्च करने से कतरा नहीं रहे हैं।

Image

बेन स्टोक्स चेन्नई सुपर किंग्स

Photo : Twitter

आईपीएल की शीर्ष छह टीमें इंग्लैंड के छह स्टार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़कर सालभर टी20 लीग खेलने के लिये मनाने में जुटी हैं और इसके लिये 50 लाख पाउंड तक के अनुबंध की पेशकश की जा रही है। ‘टाइम्स लंदन’ की रिपोर्ट में यह दावा किया गया। लगभग सभी दस आईपीएल टीमों की विभिन्न लीगों में फ्रेंचाइजी है जिनमें सीपीएल (कैरेबियाई लीग), दक्षिण अफ्रीका टी20, ग्लोबल टी20 लीग (यूएई) और आगामी मेजर लीग (अमेरिका) शामिल हैं।

रिपोर्ट में हालांकि फ्रेंचाइजी और खिलाड़ियों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है। ‘द टाइम्स’ ने कहा ,‘ इंग्लैंड के छह खिलाड़ियों से आईपीएल टीम मालिकों ने संपर्क किया और पूछा कि क्या वे ईसीबी या इंग्लिश काउंटी की जगह भारतीय टीम को अपना प्रमुख नियोक्ता मानने के लिये सैद्धांतिक रूप से राजी है। शुरूआती दौर की बातचीत हो चुकी है।’

इसमें आगे कहा गया ,‘इसके बाद दुनिया भर में खिलाड़ियों के संघों में चर्चा शुरू हो गई है कि 12 महीने के फ्रेंचाइजी अनुबंध के परिणाम क्या होंगे। क्या क्रिकेट भी फुटबॉल मॉडल अपनायेगा जिसमें प्रमुख खिलाड़ियों का टीम के साथ करार होता है और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खेलने के लिये उन्हें समय समय पर छोड़ा जाता है या इसके उलटा भी होता है।’ अखबार ने एक आस्ट्रेलियाई टी20 विशेषज्ञ के साथ भी इस तरह की बातचीत होने का दावा किया

End of Article