IPL Controversy: आईपीएल में नया विवाद, मुंबई इंडियंस पर क्या आरोप लगा, कोच को देनी पड़ी सफाई

IPL 2026 Controversy: आईपीएल और विवाद साथ-साथ चलते आए हैं। अब आईपीएल 2026 में एक और विवाद खड़ा हो गया है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ कि उसके बाद मुंबई की टीम पर कनकशन नियम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया जा रहा है। क्या है पूरा मामला और कोच महेला जयवर्धने ने क्या सफाई दी, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2026
  • आईपीएल में खड़ा हुआ नया विवाद
  • कनकशन नियम के गलत इस्तेमाल का मुंबई पर आरोप

IPL 2026 Controversy: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में एक नया विवाद खड़ा हो चुका है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के दिलचस्प मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हो गया जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस पर नियमों से छेड़छाड़ व गलत इस्तेमाल के आरोप लगने लगे हैं। दरअसल, इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने एक समय पर 'कनकशन सबस्टिट्यूट' (Concussion Substitute) नियम का इस्तेमाल किया जिसके बाद उन पर इस नियम का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगने शुरू हो गए। आइए जान लेते हैं क्या है पूरा मामला और क्या है कनकशन नियम।

IPL Controversy, What Is Concussion Substitute Rule, MI vs CSK

आईपीएल विवाद में मुंबई इंडियंस

क्यों मुंबई इंडियंस पर लगे आरोप, आखिर हुआ क्या था?

चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान जब चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी चल रही थी, तभी 17वें ओवर में एक नीचे की तरफ आते कैच को मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे न्यूजीलैंड के मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) ने लपक लिया। इस दौरान जब वो गिरे तो उनका कंधा जमीन से टकराया, बाद में रीप्ले में नजर आया कि कंधा टकराने के बाद सैंटनर का सिर भी जमीन से टकराया था। उसके बाद सैंटनर मेडिकल चेकअप और स्कैन कराने के लिए बाहर चले गए। उसके बाद वो दोबारा मैच में नहीं उतरे। जब मुंबई की बल्लेबाजी आई तो सैंटनर की जगह कनकशन सब्स्टिट्यूट बताकर शार्दुल ठाकुर को मैदान पर उतारा गया। उससे पहले मुंबई अपने इम्पैक्ट प्लेयर नियम का इस्तेमाल कर चुकी थी।

End of Feed