IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल फाइनल से पहले कैसा है पर्पल कैप का हाल, टॉप-5 में ये गेंदबाज

IPL 2026 Purple Cap: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 के मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में काफी बदलाव आया। भारतीय गेंदबाजों को पीछे छोड़ विदेशी खिलाड़ियों ने टॉप-5 में एंट्री कर ली है। फिलहाल टॉप-5 में मात्र दो ही भारतीय तेज गेंदबाज शामिल हैं। हालांकि, आरसीबी और गुजरात के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले के बाद ही तय होगा कि भारतीय या विदेशी गेंदबाज पर्पल कैप पर कब्जा जमाएगा। आइए जानतें हैं फिलहाल पर्पल कैप किसके पास है।

IPL 2026 Purple Cap, Purple Cap In IPL 2026: 28 मार्च से 24 मई तक खेले गए आईपीएल 2026 के 70 लीग मुकाबले के बाद क्वालिफायर-1, एलिमिनेटर और क्वालिफायर-2 के मैच भी अब समाप्त हो गए हैं। 19वें सीजन को उसके दो फाइनलिस्ट मिल गए हैं। 31 मई को अहमदाबाद में आरसीबी (RCB) और गुजरात (GT) के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा।

IPL 2026 Purple Cap

आईपीएल पर्पल कैप 2026।

क्वालिफायर-2 में गुजरात ने राजस्थान को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की की। लीग मुकाबलों की उठा पटक और इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) पर्पल कैप लीडरबोर्ड में पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। वहीं, बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। टॉप-5 में मात्र दो ही भारतीय गेंदबाज शामिल हैं।

End of Feed