IPL 2026 Points Table: आरसीबी के खिलाफ गुजरात की जीत से बदला प्वाइंट्स टेबल का हाल, जानें किस पोजिशन पर कौन सी टीम

आईपीएल 2026 अंक तालिका, पॉइंट्स टेबल, आईपीएल ऑरेंज कैप, पर्पल कैप किसके पास है, टुडे मैच मैन ऑफ़ द मैच अपडेट, हाइलाइट्स: आईपीएल का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा। गुजरात की इस जीत और आरसीबी की हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है।

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस के नाम रहा। गुजरात के सामने जीत के लिए 156 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 6 विकेट खोकर 15.5 ओवर में हासिल कर लिया। गुजरात की ओर से शुभमन गिल ने 43 और जोस बटलर ने 39 रन की पारी खेली। इससे पहले आरसीबी ने देवदत्त पडिक्कल की 40 रन की पारी के दम पर 155 रन ही बना पाई। गुजरात की इस जीत के बाद आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है।

IPL 2026 Points Table

आईपीएल प्वाइंट्स टेबल 2026 आईपीएल (साभार-X)

GT vs RCB मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल के 42वें मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल में बदलाव आया है। आरसीबी के खिलाफ इस मैच के बाद गुजरात के 9 मैच में अब 5 जीत हो गए हैं। 4 हार के साथ गुजरात टाइटंस के अब 10 अंक हो गए हैं। हालांकि, उसके पोजिशन में कोई बदलाव नहीं आया है। वहीं आरसीबी के पोजिशन में भी कोई बदलाव नहीं आया है।

क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1पंजाब किंग्स86/1113+1.043
2रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु86212+1.919
3सनराइजर्स हैदराबाद96312+0.832
4राजस्थान रॉयल्स96312+0.617
5गुजरात टाइटंस95410-0.192
6चेन्नई सुपर किंग्स8356-0.121
7दिल्ली कैपिटल्स8356-1.060
8कोलकाता नाईट राइडर्स8264-0.751
9मुंबई इंडियंस8264-0.784
19लखनऊ सुपर जायंट्स8264-1.106

क्या कहता है प्लेऑफ का गणित (IPL 2026 Play Off Qualification Scenario)

आईपीएल के 42वें मैच के बाद प्लेऑफ का गणित और रोमांचकारी हो गया है। कोलकाता, लखनऊ और मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। लखनऊ को बाकी बचे सभी 6 मुकाबले जीतने हैं तो मुंबई इंडियंस के सामने भी कमोबेश यही स्थिति है। वहीं कोलकाता नाईट राइडर्स की बात करें तो 6 मैच में उसे कम से कम 5 में जीत दर्ज करनी होगी। इसके बावजूद उनकी जगह फिक्स नहीं होगी।

End of Feed