IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने इस दिग्गज को बनाया नया बैटिंग कोच, ऑस्ट्रेलिया को जिता चुका है वर्ल्ड कप

IPL 2026: मैथ्यू हेडन IPL में बतौर बल्लेबाज भी खेल चुके हैं। जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने साल 2010 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मुंबई को हराकर पहली IPL का खिताब जीता था, तब मैथ्यू हेडन इस टीम का हिस्सा हुआ करते थे। मैथ्यू हेडन IPL में 2008 से 2010 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे।

IPL 2026: 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत होने जा रही है। इससे पहले 2022 की चैम्पियन गुजरात टाइटंस (GT) ने एक बड़ा दांव खेला है। गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और दिग्गज मैथ्यू हेडन को अपनी टीम का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। मैथ्यू हेडन से पहले गुजरात टाइटंस के लिए यह जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के ही मैथ्यू वेड संभाल रहे थे। वहीं गुजरात के हेड कोच की जिम्मेदारी अभी भी आशीष नेहरा के कंधों पर रहेगी।

GT

गुजरात टाइटंस (Instagram- GT)

गुजरात टाइटंस से जुड़े मैथ्यू हेडन

गुजरात टाइटंस की तरफ से यह कदम उनकी टीम की बल्लेबाजी को और मजबूत करने के क्रम में देखा जा रहा है। मैथ्यू हेडन उस ऑस्ट्रेलिया टीम के अहम सदस्य थे, जिसने साल 2003 और 2007 का वनडे विश्व कप जीतने में कामयाबी हासिल की थी। दोनों संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया को विश्व विजेता बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। मैथ्यू हेडन इससे पहले पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर रह चुके हैं। साल 2022 में जब पाकिस्तानी टीम टी20 विश्व कप के फाइनल तक पहुंची थी, तब मैथ्यू हेडन टीम के बल्लेबाजी कोच और मेंटर थे।

End of Feed