IPL 2026, CSK vs MI Pitch Report: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच मुकाबला आज, जानिए चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल

IPL 2026, CSK vs MI Pitch Report In Hindi Today Match: आज (01 May 2026) को आईपीएल के 19वें सीजन के चवालीसवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम(चेपॉक स्टेडियम) में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पांचवां मैच है। इससे पहले यहां खेले गए चार मुकाबले में से दो में चेन्नई को जीत मिली है। वहीं दो मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। ऐसे में आइए जानते हैं चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच का कैसा रहेगा हाल? जानिए मैदान से जुड़े खास आंकड़े और कैसा रहेगा जयपुर के मौसम का हाल?

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians MA Chidambaram Stadium Chennai Pitch report: आईपीएल के 19वें सीजन के चवालीसवें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियन्स के बीच भिड़ंत होने जा रही है। ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium Chennai) में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़(Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं वहीं मुंबई इंडियन्स की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के हाथों में है। आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाने वाला यह पांचवां मैच है। इससे पहले यहां खेले गए चार मुकाबले में से दो में चेन्नई को जीत मिली है। वहीं दो मुकाबलों में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। दो मैच पहले और दो बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम के खेता में गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का मौजूदा सीजन में अबतक प्रदर्शन खराब रहा है। पांच बार की चैंपियन टीम अबतक खेले 8 मैच में से तीन मैच में जीत दर्ज कर सकी है जबकि 5 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 6 अंक और -0.121 के नेट रन रेट के साथ सीएसके अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Chennai Super Kings vs Mumbai Indians Pitch Report

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स, पिच रिपोर्ट, एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई (फोटो क्रेडिट IPL/BCCI)

वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियन्स का तो सीजन में हाल बेहाल हो गया है। मुंबई इंडियन्स को अबतक खेले 8 मैच में 2 में जीत मिली है जबकि 6 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। उसके खाते में 4 अंक -0.784 के नेट रन रेट के साथ है और एमआई अंक तालिका में नौवें पायदान पर है। मुंबई से खराब सीजन में प्रदर्शन केवल लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया है। उसे भी 8 मैच में से 2 में जीत मिली है। ऐसे में टूर्नामेंट के इतिहास की दो सफल टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। सीजन के पहले चरण में हुए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को उसके घर पर 103 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। सीएसके के 6 विकेट पर 207 रन के जवाब में 19 ओवर में 104 रन बनाकर ढेर हो गई थी। चेन्नई अपने घरेलू मैदान पर मुंबई को कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी। ऐसे में आईए जानते हैं शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच और मौसम का कैसा रहेगा हाल?

End of Feed