IPL 2026: अंपायर से भिड़ना पड़ गया भारी, नितीश राणा के खिलाफ BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

Fine On Nitish Rana: अंपायर ने दिल्ली के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स के गीले दस्ताने बदलने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद नितीश राणा और अंपायर में तीखी बहस हुई। स्टब्स ने उमस भरे वातावरण में अत्यधिक पसीने के कारण अपने दस्ताने बदलने का अनुरोध किया था।

Fine On Nitish Rana: IPL 2026 के 18वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स पर 23 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ इस आईपीएल सीजन में चेन्नई ने अपना खाता खोला। हालांकि, इस मैच में एक ऐसी घटना घटी, जो क्रिकेट फैंस को जरा भी पसंद नहीं आएगी। दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा मैदान के बाहर चौथे अंपायर से बहस करते नजर आए। इसके बाद IPL आयोजकों ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उन्हें आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया।

Nitish Rana

नितीश राणा के खिलाफ एक्शन (फोटो साभार- X/@infiniteInfos)

ग्लव्स बदलने को लेकर अंपायर से भिड़े नितीश राणा

यह घटना 19वें ओवर में घटी जब अंपायर ने ट्रिस्टन स्टब्स के गीले दस्ताने बदलने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद राणा और अंपायर में तीखी बहस हुई। स्टब्स ने उमस भरे वातावरण में अत्यधिक पसीने के कारण अपने दस्ताने बदलने का अनुरोध किया था। राणा ने आउट होने के बाद चौथे अंपायर से भी बहस की, जिसके लिए उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया। आईपीएल ने एक बयान में कहा, 'दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें आईपीएल के खिलाड़ियों के आचार संहिता के लेवल एक का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है।' बयान में कहा गया है कि राणा को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन का दोषी पाया गया, जो 'मैच के दौरान अभद्र भाषा का उपयोग' करने से संबंधित है।

End of Feed