क्रिकेट

IPL 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स के सपोर्ट स्टाफ के साथ जुड़े विंडीज के ओटिस गिब्सन

वेस्टइंडीज के ओटिस गिब्सन कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बतौर असिस्टेंट कोच जुड़ गए हैं। 55 वर्षीय गिब्सन अनुभवी कोच हैं।

Image

ओटिस गिब्सन(साभार KKR)

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 22 मार्च से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सत्र से पहले शनिवार को वेस्टइंडीज के ओटिस गिब्सन को अपना सहायक कोच नियुक्त किया। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 650 से अधिक विकेट लेने वाले बारबाडोस के पूर्व तेज गेंदबाज 55 वर्षीय गिब्सन ने कोच के रूप में करियर शुरू करने से पहले 1995 से 1999 तक टेस्ट और वनडे दोनों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया।

गिब्सन के पास है कोचिंग का व्यापक अनुभव

गिब्सन को कोचिंग का व्यापक अनुभव है। वह दो बार इंग्लैंड की टीम के गेंदबाजी कोच रहे। उन्होंने 2010 से 2014 तक वेस्टइंडीज के मुख्य कोच के रूप में भी काम किया। वह 2017 से लेकर 2019 तक दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच भी रहे। गिब्सन केकेआर में मेंटोर (मार्गदर्शक) ड्वेन ब्रावो, मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और स्पिन गेंदबाजी कोच कार्ल क्रो के साथ काम करेंगे।

शानदार है केकेआर का सपोर्ट स्टाफ

केकेआर का कोचिंग स्टाफ पहले से ही बेहद मजबूत है। चंद्रकांत पंडित टीम के हेड कोच हैं। विंडीज के ड्वेन ब्रावो मेंटोर हैं। भरत अरुण टीम के गेंदबाजी और कार्ल क्रो स्पिन बॉलिंग कोच हैं। ओटिस गिब्सन की एंट्री से केकेआर का सपोर्ट स्टाफ और मजबूत हो गया है।

(भाषा इनपुट के साथ)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article