IPL Final, RCB vs PBKS Pitch Report: बेंगलुरू-पंजाब आईपीएल फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match: आज (3 June 2025) आईपीएल के 18वें सीजन का अंतिम व फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस खिताबी मुकाबले में अहमदाबाद के मैदान पर आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स की टीमें। आरसीबी ने पंजाब को पहले क्वालीफायर में हराने के बाद फाइनल में जगह बनाई। जबकि पंजाब ने दूसरे क्वालीफायर में मुंबई को मात देकर फाइनल में एंट्री ली। यहां हम जानेंगे बेंगलुरू-पंजाब आईपीएल फाइनल की पिच रिपोर्ट और अहमदाबाद के मैदान से जुड़े खास आंकड़े व मौसम का हाल।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज
  • खिताब मुकाबले में आमने-सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स
  • आईपीएल फाइनल अहमदाबाद के भव्य स्टेडियम में खेला जाएगा

IPL 2025 Final, RCB vs PBKS Pitch Report In Hindi Today Match:

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में आज अंतिम व सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा, ये होगा टूर्नामेंट का फाइनल मैच। इस खिताबी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स (Royal Challengers Bengaluru vs Punjab Kings) की टीमें आमने-सामने होंगी। इसी के साथ ये भी तय हो चुका है कि आईपीएल को नया चैंपियन मिलने वाला है क्योंकि इन दोनों ही टीमों ने आज तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। फाइनल मैच अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेला जाएगा। इससे पहले दोनों टीमें प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर में भी टकराई थीं जहां आरसीबी ने पंजाब किंग्स को करारी मात देकर सीधे फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि पंजाब किंग्स ने दूसरे क्वालीफायर में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को रोमांचक अंदाज में मात देते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की। आज खेला जाने वाला फाइनल मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की अगुवाई रजत पाटीदार (Rajat Patidar) करेंगे। वहीं, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में होगी, जिन्होंने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ मैच जिताऊ कप्तानी पारी खेली थी।

RCB vs PBKS IPL 2025 Final Pitch Report Today Match

बेंगलुरू बनाम पंजाब आईपीएल फाइनल मैच की पिच रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और पंजाब किंग्स के बीच अब तक आईपीएल 2025 में तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मैच बेंगलुरू में खेला गया था जिसमें बारिश के कारण 14-14 ओवर का मुकाबला हुआ था। उस मैच में बेंगलुरू की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 95 रन ही बनाने में सफल रही थी। इसके जवाब में पंजाब किंग्स ने 12.1 ओवर में 5 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला पंजाब के होम ग्राउंड न्यू चंडीगढ़ में खेला गया था। उस मैच में बेंगलुरू ने हिसाब चुकता कर लिया था। उस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट खोकर 157 रनों का स्कोर बनाया था। जवाब में बेंगलुरू ने 3 विकेट खोकर 159 रनों का स्कोर 18.5 ओवर में सिर्फ 3 विकेट खोकर बना लिया था। फिर इन दोनों टीमों के बीच एक बार फिर मुकाबला प्लेऑफ के पहले क्वालीफायर में हुआ क्योंकि ये दोनों टीमें अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर थीं। पहले क्वालीफायर मैच में पंजाब किंग्स पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 101 रन पर ऑल-आउट हो गई थी। इसके जवाब में आरसीबी ने सिर्फ 2 विकेट गंवाते हुए कुल 10 ओवर में बड़ी जीत दर्ज करके फाइनल में एंट्री हासिल कर ली थी।

End of Feed