IPL 2025 Restart: खिलाड़ियों की उपलब्धता के लिये, बीसीसीआई बना रहा है विदेशी क्रिकेट बोर्ड्स पर दबाव

बीसीसीआई आईपीएल 2025 के दूसरे चरण के मैचों में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को वापस भेजने का दबाव विदेश क्रिकेट बोर्ड्स के ऊपर बना रहा है।

नई दिल्ली: बीसीसीआई और आईपीएल टीमें 17 मई से फिर से शुरू हो रहे आईपीएल के लिये अपने खिलाड़ियों को भेजने के लिये विदेशी बोर्ड पर दबाव बना रहे हैं। हालांकि भारत . पाकिस्तान सैन्य टकराव के कारण अभी भी सुरक्षा को लेकर चिंतायें हैं। बीसीसीआई के आला अधिकारियों ने आईपीएल सीओओ हेमांग अमीन से कहा है कि वे क्रिकेट आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से खुद बात करके सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करे।

IPL Trophy 2025

आईपीएल 2025 ट्रॉफी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खिलाड़ियों पर छोड़ा वापसी का फैसला

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण नौ मई को लीग स्थगित कर दी गई थी । इसके एक दिन बाद ही हालांकि युद्धविराम की घोषणा के बाद आईपीएल की बहाली का मार्ग प्रशस्त हुआ। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा,'हम विदेशी बोर्ड से निजी तौर पर बात कर रहे हैं जबकि टीम सीधे अपने खिलाड़ियों के संपर्क में है । हमें उम्मीद है कि अधिकांश लौट आयेंगे।' क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत लौटने या नहीं लौटने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ दिया है।

End of Feed