क्रिकेट

SRH vs LSG: हैदराबाद और लखनऊ के बीच रोमांचक मुकाबले से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 8, 2024, 05:50 AM IST

Aaj ka match kaun jitega SRH vs LSG : आईपीएल के 57वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

Image

पैट कमिंस और केएल राहुल। (फोटो- IPL/BCCI)

SRH vs LSG, Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में बुधवार को एक बार फिर हैदराबाद में हाईस्कोरिंग मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही सनराइजर्स हैदराबाद का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मुकाबला हैदराबाद के होम ग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के मौजूदा सीजन में हैदराबाद का घर में शानदार प्रदर्शन रहा है। टीम अपने घर में पांचवां मुकाबला खेलने उतरेगी। हैदराबाद को अपने घर में चार मुकाबले में से तीन मुकाबले में जीत और सिर्फ एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ से आगे है हैदराबाद

आईपीएल के मौजूदा सीजन में पॉइंट टेबल पर नजर डालें तो सनराजर्स हैदराबाद लखनऊ सुपर जायंट्स से आगे है। ताबड़तोड़ प्रदर्शन कर रही हैदराबाद की टीम को 11 मैचों में से 6 मैचों में जीत और 5 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक के साथ टेबल में चौथे नंबर पर है। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स पर नजर डालें तो टीम को 11 मैचों में से 6 मैचों में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम 12 अंक के साथ हैदराबाद से एक स्थान नीचे यानी पांचवें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबिक, लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद का जीत प्रतिशत ज्यादा है। सनराइजर्स हैदराबाद का जीत प्रतिशत 55% है, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स का जीत प्रतिशत 45% है।

लखनऊ का दबदबा बरकरार

आईपीएल इतिहास की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सिर्फ 3 मैच खेले गए हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में भले ही हैदराबाद की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है, लेकिन लखनऊ के खिलाफ टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ को सभी 3 मुकाबले में जीत मिली है। हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ का हाईएस्ट स्कोर 185 रन है, जबकि लखनऊ के खिलाफ हैदराबाद का उच्चतम स्कोर 182 रन है।

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।

लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, काइल मेयर्स, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, देवदत्त पडिक्कल, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, क्रुणाल पंड्या, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। यश ठाकुर, अमित मिश्रा, शमर जोसेफ, मयंक यादव, मोहसिन खान, के. गौतम, शिवम मावी, अर्शिन कुलकर्णी, एम. सिद्धार्थ, एश्टन टर्नर, डेविड विली, अरशद खान।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!