RR vs GT: राजस्थान और गुजरात के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 10, 2024, 11:39 AM IST

Aaj ka match kaun jitega RR vs GT: आईपीएल के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला जयपुर के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में पहले जानने की कोशिश करते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

RR vs GT, Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में दो युवा कप्तानों की टीम आज आमने-सामने होगी। टूर्नामेंट के 23वें मुकाबले में एक बार की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स का सामना एक बार की चैम्पियन गुजरात टाइंटस से होगा। यह मुकाबला राजस्थान के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स विजयी रथ पर सवार है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस को पिछले दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इसलिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है। राजस्थान का अपने घर में पलड़ा काफी मजबूत है। टीम ने मौजूदा सीजन में अपने घर पर तीन मैच खेली है और सभी मुकाबलों में जीत हासिल की है।

RR vs GT: राजस्थान और गुजरात के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें कौन जीतेगा

राजस्थान की टीम विजयी रथ पर सवार

आईपीएल के 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम विजयी रथ पर सवार है। टीम ने अभी तक 4 मैच खेले हैं और सभी मुकाबले में जीत हासिल की है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम को 5 मैचों में से सिर्फ दो मैचों में जीत मिली है और 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स 8 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर है। वहीं, शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस की टीम 4 अंक के साथ टेबल में 7वें नंबर पर है। वहीं, गुगल के मुताबकि, गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा भारी है। राजस्थान का जीत प्रतिशत 56% है, जबकि गुजरात टाइटंस का जीत प्रतिशत 44% है।

End of Feed