KKR vs SRH Qualifier-1: कोलकाता और हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा पहला क्वालीफायर मुकाबला, मैच से पहले यहां देखें आज कौन जीतेगा

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 21, 2024, 05:10 PM IST

Aaj ka match kaun jitega KKR vs SRH Qualifier-1: आईपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि आज का मुकाबला कौन जीतेगा?

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइटराइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद।
  • अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा मुकाबला।
  • कोलकाता और हैदराबाद का जीत प्रतिशत बराबर है।

KKR vs SRH Qualifier-1, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad Qualifier-1 Aaj ka match kaun jitega: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में मंगलवार को दो चैम्पियन टीमों का आमना-सामना होगा। टूर्नामेंट के पहले क्वालीफायर मुकाबले में दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना एक बार की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। दोनों टीमें जीत के इरादे से दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उतरेगी। कोलकाता और हैदराबाद के खिलाड़ी फॉर्म में चल रहे हैं। वहीं, कोलकाता और हैदराबाद के लीग मुकाबले के प्रदर्शन पर नजर डालें तो केकेआर का दबदबा है।

KKR vs SRH, KKR vs SRH Qualifier-1 predictions, KKR vs SRH Qualifier-1 win prediction, KKR vs SRH Qualifier-1 IPL match winning Prediction, Winning prediction of KKR vs SRH Qualifier-1 Today, KKR vs SRH Qualifier-1 Today Match predictions, prediction of KKR vs SRH Qualifier-1 Today Match, आईपीएल 2024 की भविष्यवाणी, ipl 2024 prediction, today's T20 match prediction, ipl match

श्रेयस अय्यर और पैट कमिंस। (फोटो- IPL/BCCI)

लीग मुकाबले में टेबल में SRH से आगे रही KKR

आईपीएल के 17वें सीजन में पॉइंट टेबल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम का दबदबा रहा। टीम को 14 मैचों में से 9 मैचों में जीत और सिर्फ 3 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के दो मुकाबले का परिणाम नहीं निकल सका। केकेआर 20 अंक और 1.428 नेट रनरेट के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार रही। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 14 मैचों में से 8 मुकाबले में जीत मिली है और 5 मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। टीम 17 अंक और 0.414 नेट रनरेट के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर रही। वहीं, गुगल के मुताबिक, कोलकाता और हैदराबाद का जीत प्रतिशत बराबर है। कोलकात का जीत प्रतिशत 50% है, जबकि हैदराबाद का भी जीत प्रतिशत 50% है।

End of Feed