CSK vs LSG, Chennai Super Kings vs Lucknow Super Giants Aaj ka match kaun jitega: आईपीएल के 39वें मुकाबले नें चेन्नई सुपर किंग्स अपने गढ़ चेपॉक में उतरेगी। चेन्नई के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम है जो पिछले मुकाबले में जीत कर यहां पहुंची है। पिछले मुकाबले में उसने चेन्नई को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच में लखनऊ के हीरो रहे थे कप्तान केएल राहुल जिन्होंने 82 रन की पारी खेली थी। राहुल के अलावा इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी। डिकॉक ने 54 रन बनाए थे।
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (साभार-IPL)
लखनऊ के गेंदबाजों के सामने चेन्नई के बल्लेबाज पिछले मैच में संघर्ष करते नजर आए थे। रवींद्र जडेजा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज लखनऊ के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाया था। ऐसे में चेपॉक में चेन्नई की सबसे बड़ी चुनौती यही रहेगी। यह मुकाबला चेपॉक में होगा जहां चेन्नई सुपर किंग्स अगले तीन मुकाबले खेलेगी। इस मैदान पर इस सीजन चेन्नई ने 3 मुकाबले खेले हैं और तीनों में उसने जीत दर्ज की है। ऐसे में लखनऊ को खास रणनीति के साथ उतरना होगा।
चेन्नई और लखनऊ के बीच आज का मैच कौन जीतेगा (CSK vs LSG Match Win Prediction)
हेड टू हेड में लखनऊ का पलड़ा जरूर भारी रहा है। अब तक हुए 4 मैच में 2 में लखनऊ ने जबकि केवल एक चेन्नई ने जीत दर्ज की है। लेकिन विन प्रीडिक्शन की बात करें तो इस मैदान पर चेन्नई का पलड़ा भारी है। गूगल के अनुसार 56 प्रतिशत लोगों का मानना है कि आज का मैच चेन्नई जीतेगी जबकि 44 प्रतिशत लोग लखनऊ के समर्थन में हैं।
