क्रिकेट

IPL 2024: जानिए कौन हैं आरसीबी के लिए डेब्यू करने वाले विल जैक्स? क्या है उनकी खूबी?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 11, 2024, 07:31 PM IST

जानिए कौन हैं आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए डेब्यू करने वाले 25 वर्षीय इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स?

Image

विल जैक्स(साभार RCB)

KEY HIGHLIGHTS
  • इंग्लिश ऑलराउंडर विल जैक्स ने किया आरसीबी के लिए डेब्यू
  • बने आरसीबी के लिए आईपीएल में खेलने वाले 165वें प्लेयर
  • एसए20 लीग में जड़ा था 41 गेंद में आतिशी शतक

Will Jacks: इंडियन प्रीमियर लीग में आरसीबी ने बुरे दौर से उबरने के लिए गुरुवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में अपनी टीम में बड़ा बदलाव करते हुए इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स को मौका दिया। विल जैक्स को विराट कोहली ने डेब्यू कैप दी। विल जैक्स आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले 165वें खिलाड़ी बने। जैक्स शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उनके अंदर अकेले दम मैच पलटने का माद्दा है।

3.20 करोड़ में हुए थे आईपीएल में नीलाम

विल जैक्स को आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में 3.20 करोड़ रुपये की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था। जैक्स को बेस प्राइज 1.5 से तकरीबन दुगनी कीमत मिली थी। 25 वर्षीय जैक्स ने एसए20 के हालिया सीजन में 41 गेंद में आतिशी शतक जड़ा था। उनकी इस धमाकेदार पारी को देखकर आरसीबी ने जैक्स पर दांव लगाया था। जैक्स ने प्रीटोरिया कैपिटल्स के लिए खेलते हुए डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ 42 गेंद में 101 रन बनाए थे। 240.48 के स्ट्राइक रेट वाली इस पारी में जैक्स ने 8 चौके और 9 छक्के जड़े थे।

ऐसा रहा है जैक्स का टी20 करियर

विल जैक्स दाहिने हाथ से बल्लेबाजी के साथ-साथ ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने अबतक करियर में खेले 157 टी20 मुकाबलों में 29.71 के औसत और 158.66 के स्ट्राइक रेट से 4130 रन बनाए हैं। इसमें तीन शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। नाबाद 108* उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। वहीं इसी दौरान गेंदबाजी में उन्होंने 66 पारियों में 49 विकेट 21.02 के औसत और 7.11 की इकोनॉमी से अपने नाम किए हैं। 15 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें