क्रिकेट

IPL 2024: फाइनल में एंट्री के बाद केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भरी हुंकार, कहा-करेंगे ऐसा करने की कोशिश

सनराइजर्स हैदराबाद को पहले प्लेऑफ मुकाबले में रौंदकर आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स की एंट्री के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने हुंकार भरी है। जानिए उन्होंने फाइनल मुकाबले के बारे में क्या कहा?

Image

श्रेयस अय्यर(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइट राइडर्स ने की चौथी बार आईपीएल के फाइनल में एंट्री
  • सनराइजर्स हैदराबाद को पहले क्वालीफायर में दी 8 विकेट से मात
  • 13.4 ओवर में हासिल किया जीत के लिए मिला 160 रन का लक्ष्य

Shreyas Iyer: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टीम के फाइनल में पहुंचने पर खुश जाहिर की। उन्होंने कहा,हमने अपने प्रदर्शन से जो भी खिलाड़ी मैदान पर गया उसने अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह निभाई और सभी ने सही समय पर एक साथ अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे इसकी खुशी है। जिस तरह हमने एक दूसरे का सहयोग किया वो राहत देने वाली बात है। जैसा प्रदर्शन टीम ने किया उससे बहुत खुश हूं।

करते हैं दिन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश

दस दिन के अंतराल के बाद मैच खेलने के बाद आपकी टीम पूरी तरह फ्रेश और उत्साह से भरी नजर आ रही थी। हमारे लिए टीम का कायाकल्प बहुत जरूरी था। हम लगातार एक शहर से दूसरे शहर यात्रा कर रहे थे। जब आप कोलकाता से अहमदाबाद या गुवाहाटी यात्रा करते हैं तो वो आसान नहीं होता है। जैसा कि मैंने पहले भी कहा है कि वर्तमान में रहना जरूरी होता है। हमने ये नहीं सोचा कि पहले क्या हो चुका है। आज दिन है जब हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। जो भी मौके हमें मिले हमने उन्हें भुनाया और जो चाहते थे वो हासिल किया।

गेंदबाजों ने किया शानदार काम

मिचेल स्टार्क सहित टीम के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए अय्यर ने कहा, गेंदबाजों ने शानदार काम किया। मुझे लगता है कि सभी गेंदबाज एक साथ उठ खड़े हुए। जब उनकी गेंदों पर 9 रन प्रतिओवर के आसपास रन बन रहे थे तब भी वो आक्रामक रुख के साथ गेंदबाजी कर रहे थे। उस वक्त भी हमने अटैक किया और विकेट चटकाए। जब आपकी गेंदबाजी में विविधता होती है तो आप अच्छा करते हैं। कोई अपनी भूमिका को हलके में नहीं लेता है। उन्हें जो मौके मिलते हैं वो उसका फायदा उठाते हैं। सहायक कर्मचारी और प्रबंधन भी महत्वपूर्ण हैं। आशा करता हूं कि हम अपनी जीत की लय फाइनल में बनाए रखने में सफल होंगे।

रहमानुल्लाह ने अपने पहले मुकाबले में किया शानदार काम

फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में सीजन में पहली बार खेल रहे रहमानुल्लाह गुरबाज की तारीफ करते हुए श्रेयस ने कहा, गुजबाज टीम में आए और उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गेंद में 22 रन बनाए। ये उनका सीजन का पहला मैच था। उन्होंने हमें प्रभावशाली शुरुआत देने में मदद की। सुनील नरेन ने गति देकर उनसे लय छीन ली। पॉवरप्ले और बीच के ओवरों में ऐसा करना जरूरी था। हमने तो बस मैदान पर आकर जो उन्होंने किया था वो करना जारी रखा।

फाइनल में रखना चाहेंगे जीत लय कायम

फाइनल मुकाबले को लेकर अय्यर ने कहा, हमने एक अहम मैच जीता है और इस लम्हे का लुत्फ उठाएंगे और फाइनल के लिए तैयार रहेंगे। फाइनल के दिन चाहेंगे कि चीजें हमारे जोन में रहें और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article