IPL 2024: सुनील नरेन बने सीजन के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, गेंद और बल्ले दोनों से मचाया धमाल

कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलने वाले कैरेबियाई ऑलराउंडर सुनील नरेन को आईपीएल 2024 का मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। उन्होंने तीसरी बार ये अवार्ड अपने नाम किया है।

Most Valuable Player of IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को मात देकर आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। सुनील नरेन ने खिताब मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ एक विकेट अपने नाम किया। लेकिन इसके बाद 114 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर के लिए पारी की शुरुआत करने आए नरेन 6(2) रन बनाकर आउट हुए। नरेन को सीजन में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर चुना गया। टूर्नामेंट के इतिहास में नरेन ने तीसरी बार ये अवार्ड अपने नाम किया है। उन्हें 10 लाख रुपये की इनामी राशि ट्रॉफी के साथ दी गई।

Sunil Narine

सुनील नरेन(साभार IPL/BCCI)

रहे कोलकाता के सबसे सफल बल्लेबाज

सुनील नरेन ने मौजूदा सीजन में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाया। टीम के नए मेंटोर गौतम गंभीर ने मौजूदा सीजन की शुरुआत में नरेन से पारी की शुरुआत कराने का निर्णय लिया जो कि टीम के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ। नरेन ने 15 मैच की 14 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 488 रन 34.85 के औसत और 180.74 के स्ट्राइक रेट से बनाए जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। 109 रन नरेन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। नरेन सीजन में कोलकाता के सबसे सफल बल्लेबाज रहे।

End of Feed