क्रिकेट

IPL 2024 Schedule, Date: इस तारीख को आईपीएल शुरू करने की तैयारी, आ गया ताजा बयान

When Will IPL 2024 Start: आईपीएल 2024 कब शुरू होगा इसको लेकर सभी क्रिकेट फैंस में उत्सुकता बनी हुई है। अभी तक बीसीसीआई या आईपीएल आयोजन समिति द्वारा इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन अब आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने पहली बार खुलकर बात करते हुए बताया है कि किस दिन आईपीएल के सीजन 17 को शुरू करने की तैयारी है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

Image

आईपीएल 2024 की तारीख (BCCI/IPL)

KEY HIGHLIGHTS
  • कब शुरू होगा आईपीएल 2024?
  • आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया बयान
  • धूमल ने बताया कब से टूर्नामेंट शुरू करने की है तैयारी

IPL 2024 Schedule, IPL Start Date: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आगामी चरण 22 मार्च से शुरू होगा और लोकसभा चुनावों के बावजूद इसका आयोजन पूरी तरह से देश में ही होगा। आईपीएल के अध्यक्ष अरुण धूमल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को यह जानकारी दी। आम चुनाव के अप्रैल और मई में होने की संभावना है और यही कारण है कि आईपीएल के 17वें सत्र का कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं किया गया है। अरुण धूमल ने आईपीएल कार्यक्रम को लेकर क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं।

धूमल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शुरुआत में इस लीग के केवल पहले 15 दिनों के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। बाकी मैचों के कार्यक्रम की घोषणा आम चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद होगी। लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा अगले महीने की शुरुआत में होने की संभावना है। धूमल ने कहा, ‘‘हम टूर्नामेंट को 22 मार्च से शुरू करने की योजना बना रहे हैं। हम सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम सबसे पहले शुरुआती कार्यक्रम जारी करेंगे। पूरा टूर्नामेंट भारत में आयोजित किया जाएगा।’’

इससे पहले 2009 में आम चुनावों के दौरान आईपीएल के पूरे सत्र का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में हुआ था जबकि 2014 में इसके कुछ मैचों का आयोजन यूएई में हुआ था। इसके बाद 2019 के आम चुनावों के दौरान इस लीग का आयोजन पूरी तरह से देश में ही हुआ था। जून में होने वाले टी20 विश्व कप के मद्देनजर आईपीएल के फाइनल का आयोजन 26 मई को हो सकता है।

भारतीय टीम टी20 विश्व कप में पांच जून को न्यूयॉर्क में आयरलैंड के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इस टूर्नामेंट का आगाज एक जून को अमेरिका और कनाडा के मैच के साथ होगा। आमतौर पर आईपीएल का उद्घाटन मैच पिछले साल के विजेता और उपविजेता के बीच होता है। ऐसे में इसका शुरुआती मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने की संभावना है।

TNN Sports Desk
TNN स्पोर्ट्स डेस्क author

खेलों की रोचक दुनिया में हर दिन, हर पल नए कारनामे और हलचल होती हैं। अगर आपकी खेलों में रुचि है और आप दुनियाभर की खेल गतिविधियों के पल-पल के अपडेट्स, घटनाओं और रिकॉर्ड्स से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां न केवल आपको नई और रोचक जानकारियां मिलेंगी बल्कि खेल की दुनिया को देखने और समझने का एक नया नजरिया भी मिलेगा। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के स्पोर्ट्स सेक्शन से जुड़ें और रोजाना खेल की जोश, रोमांच, उत्साह और प्रतिस्पर्धा भरी दुनिया के रोचक अपडेट्स के साथ अपने दिन को शानदार बनाएं।

और पढ़ें
End of Article