क्रिकेट

IPL 2024, SRH vs LSG: अभिषेक का फिर चला बल्ला, घर में जड़ दिया एक और अर्धशतक

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated May 8, 2024, 11:01 PM IST

IPL 2024, SRH vs LSG, Abhishek Sharma Fifty: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर गरजा। उन्होंने 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह उनका दूसरा अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा आईपीएल में 400 रन का आंकड़ा छू लिया है।

Image

अर्धशतक जड़ने के बाद आयुष बडोनी टीम के साथी खिलाड़ी के साथ। (फोटो- IPL/BCCI)

IPL 2024, SRH vs LSG, Abhishek Sharma Fifty: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अभिषेक शर्मा का बल्ला एक बार फिर गरजा। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ महज 19 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। यह उनका मौजूद आईपीएल में दूसरा अर्धशतक है। इसके साथ ही उन्होंने मौजूदा आईपीएल में 400 रन का आंकड़ा छू लिया है। अभिषेक ने 267.85 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से 75 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया।

हेड और अभिषेक ने की 165 प्लस रन की साझेदारी

जवाब में खेलने उतरी सनराजई हैदराबाद ने एक और रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली। अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की। इस शानदार साझेदारी की बदौलत टीम ने जीत हासिल की।

अभिषेक ने पार किया 400 का आंकड़ा

लखनऊ के खिलाफ तूफानी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा ने मौजूदा सीजन में 400 का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने 12 मैचों में 205.64 की स्ट्राइक रेट और 36.45 की औसत से रन बनाए। अभिषेक ने 401 रन बना लिए हैं। वे टॉप स्कोरर की लिस्ट में 11वें नंबर पर आ गए हैं। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक जड़े हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!