IPL 2024: रुतुराज का जारी है चेन्नई में राज, लगातार दूसरा शतक जड़ने से चूके

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अपने फॉर्म को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जारी रखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 27 गेंद में आतिशी अर्धशतक जड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • रुतुराज गायकवाड़ ने खेली हैदराबाद के खिलाफ 98 रन की पारी
  • आईपीएल 2024 में लगातार दूसरा शतक जड़ने से चूके
  • ऑरेंज कैप की रेस में 447 रन के साथ पहुंचे दूसरे पायदान पर

Ruturaj Gaikwad Fifty: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने अपने फॉर्म को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जारी रखते हुए रविवार को 27 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। अजिंक्य रहाणे के साथ पारी का आगाज करने आए रुतुराज ने अच्छी शुरुआत की। दूसरे छोर पर खड़े अजिंक्य रहाणे 9(12) रन बनाकर उनका साथ छोड़ गए। इसके बाद भी रुतुराज पिच पर अपने पैर जमाए रहे और हैदराबाद के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोलते हुए अपना अर्धशतक 27 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से पूरा कर लिया। अंत में रुतुराज 54 गेंद में 98 रन बनाकर टी नटराजन की गेंद पर लपके गए और 2 रन के अंतर से लगातार दूसरा शतक जड़ने से चूक गए। अपनी इस पारी में रुतुराज ने 10 चौके और 3 छक्के जड़े। उन्होंने 181.48 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

Rutraj Gaikwad

रुतुराज गायकवाड़(साभार IPL/BCCI)

सीजन में खेली चौथी 50+ रन की पारी

यह रुतुराज के बल्ले से मौजूदा सीजन में निकला तीसरा अर्धशतक जड़ दिया। पिछले मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ रुतुराज ने शतक जड़ा था। वो चेपॉक में 108 रन बनाकर नाबाद रहे थे। हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत वहीं से की जहां उन्होंने लखनऊ के खिलाफ खत्म की थी।

End of Feed