क्रिकेट

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड? कप्तान के बदले कप्तान, हार्दिक की होगी घर वापसी

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Nov 22, 2023, 10:49 PM IST

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले होने जा रहा है हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियन्स की वापसी होने जा रही है।

Image

रोहित शर्मा और हार्दिक पांडया(साभार IPL)

मुंबई: आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ ट्रेड गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियन्स की टीमों के बीच होने की खबरें आ रही हैं। इसे आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई इंडियन्स में हार्दिक पांड्या की वापसी होने जा रही है और गुजरात टाइटन्स को इसके बदले पांच बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर मिलेंगे। आधिकारिक तौर पर इस ट्रेड की पुष्टि अबतक दोनों में से किसी भी टीम या आईपीएल गर्वर्निंग काउंसिल द्वारा नहीं की गई है।

हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटन्स ने मचाया धमाल

हार्दिक पांड्या साल 2022 में गुजरात टाइटन्स में शामिल हुए थे। उनकी कप्तानी में पहले ही सीजन में गुजरात टाइटन्स ने खिताबी जीत हासिल की और अगले सीजन उपविजेता रही। इससे पहले हार्दिक पांड्या शुरुआत से ही मुंबई इंडियन्स के सदस्य रहे थे। मुंबई ने साल आईपीएल 2022 के पहले हुए मेगा ऑक्शन से पहले रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमहार, सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड को रिटेन किया था। ऐसे में गुजरात टाइटन्स ने हार्दिक को नीलामी से पहले अपनी टीम में शामिल कर लिया और उनके हाथ में टीम की कमान सौंप दी।

रोहित संभालेंगे मुंबई की कमान

रोहित शर्मा अगर गुजरात टाइटन्स की टीम में शामिल होते हैं तो ये उनकी तीसरी आईपीएल टीम होगी। यहां रोहित को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। हार्दिक का मुंबई की टीम में वापसी करना गुजरात के लिए बड़ा झटका होगा। मुंबई इंडियन्स पांच बार आईपीएल चैंपियन बनी है और ये सभी खिताब हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने जीते हैं। रोहित जब मुंबई की टीम में शामिल हुए थे तब उसके नाम एक भी खिताब नहीं था लेकिन उनकी कप्तानी में मुंबई की पलटन पांच बार चैंपियन बनी।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article