क्रिकेट

IPL 2024: फॉर्म में लौटे रजत पाटीदार, मुंबई के खिलाफ किया करारा अर्धशतकीय प्रहार

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 11, 2024, 09:01 PM IST

रजत पाटीदार ने खराब फॉर्म से उबरते हुए गुरुवार को आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आतिशी पचासा जड़ दिया। जानिए कैसी रही पाटीदार का आतिशी पारी?

Image

रजत पाटीदार(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • रजत पाटीदार ने खेली 26 गेंद में 50 रन की आतिशी पारी
  • 25 गेंद में जड़ा आईपीएल 2024 में पहला अर्धशतक
  • इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से हो रहे थे नाकाम

Rajat Patidar Fifty: लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे भारतीय बल्लेबाज रजत पाटीदार का बल्ला आईपीएल में चल निकला। गुरुवार को पाटीदार ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मुकाबले में वानखेड़े में टीम के लिए संकटमोचक की भूमिका अदा की और 25 गेंद में आतिशी पचासा जड़ दिया। हालांकि पाटीदार 26 गेंद में 50 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लेकिन उन्होंने इससे पहले आरसीबी को 11.2 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया।

25 गेंद में जड़ा आतिशी अर्धशतक

पाटीदार जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे तब आरसीबी ने 2 विकेट महज 23 रन पर गंवा दिए थे। विराट कोहली और डेब्यूटेंट विल जैक्स पवेलियन लौट चुके थे। ऐसे में उन्होंने कप्तान फॉफ डुप्लेसी के साथ मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 30 गेंद में 50 रन की साझेदारी करके टीम को पटरी पर वापस लौटा लाए। इसके बाद भी पाटीदार ने अपना आक्रमण जारी रखा और गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़कर अपना अर्धशतक आतिशी अंदाज में पूरा किया।

कोएत्जी का बने शिकार

पाटीदार कोएत्जी की गेंद पर लगातार तीसरा छक्का जड़ने की कोशिश में विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों लपके गए। उन्होंने 26 गेंद में 50 रन की पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के जड़े। तीसरे विकेट के लिए डुप्लेसी और पाटीदार के बीच 47 गेंद में 82 रन की साझेदारी हुई जिसमें पाटीदार का योगदान अहम रहा।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रहे थे नाकाम

इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में पाटीदार भारतीय टीम में लगातार रहे। उन्होंने सीरीज में खेले 3 टेस्ट की 6 पारियों में केवल 63 रन बनाए थे। 32 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा था। इसके बाद आईपीएल 2024 के शुरुआत पुांच मैचों में पाटीदार का खराब प्रदर्शन जारी रहा और वो 0,18,3, 29 रन की पारियां खेलीं। लेकिन इस बुरे दौर से उबरते हुए पाटीदार ने शानदार पचासा गुरुवार को जड़ दिया।

नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article