IPL 2024 UPDATE: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 11, 2024, 01:43 PM IST

RR Captain Sanju Samson Fined for Slow Over Rate: आईपीएल में बुधवार रात जयपुर के मैदान पर हुए राजस्थान-गुजरात रोमांचक मुकाबले में अंतिम ओवर में गुजरात टाइटंस ने मेजबान राजस्थान रॉयल्स को शिकस्त दी। इस मैच के बाद हारने वाली मेजबान टीम राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान रॉयल्स के कप्तान पर लगा जुर्माना
  • आईपीएल मैच में गुजरात टाइटंस से हारी राजस्थान की टीम
  • संजू सैमसन पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

IPL 2024 Updates: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) पर यहां गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान उनकी टीम के धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

IPL 2024, RR vs GT, Sanju Samson Fined For Slow Over Rate

संजू सैमसन पर लगा 12 लाख का जुर्माना (AP)

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल्स की चार मैच की जीत की लय तोड़ते हुए बुधवार को अंतिम गेंद के रोमांच में तीन विकेट से पराजित किया।

End of Feed