क्रिकेट

IPL 2024: ऐसा रहा राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच मुकाबले के आखिरी ओवर का रोमांच

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Apr 11, 2024, 07:00 AM IST

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात ने कैसे पलटी आखिरी 6 गेंद में बाजी। जानिए कैसा रहा मैच के आखिरी ओवर का रोमांच? कैसे गुजरात टाइटन्स के लिए राशिद खान ने पलटी हारी बाजी?

Image

राशिद खान और आवेश खान(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • आखिरी 6 गेंद में गुजरात को बनाने थे 15 रन
  • आवेश खान संभाल रहे थे गुजरात की गेंदबाजी का मोर्चा
  • करामाती खान ने धमाल मचाकर जिताई दिल्ली को बाजी

RR vs GT Last Over of Match: आईपीएल 2024 के 24वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स के बीच जमकर भिड़ंत हुई। गुजरात ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसे राजस्थान के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा करके गलत साबित किया। जीत के लिए 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते उतरी गुजरात ने अच्छी शुरुआत के बाद 133 के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए थे। अंतिम 5 ओवर में जीत के लिए 75 रन गुजरात को बनाने थे जो ये आंकड़ा अंतिम 6 गेंद में 15 रन तक जा पहुंचा था। इसके बाद जानिए कैसा रहा अंतिम 6 गेंद का रोमांच?

गुजरात को 6 गेंद पर बनाने हैं जीत के लिए 15 रन:

गेंदबाजी पर आवेश खान स्ट्राइक पर राशिद खान, राशिद ने आवेश की लो फुटटॉस को स्कवैर लेग की दिशा में चौके के लिए भेज दिया। डीप मिडविकेट में खड़ा फील्डर गेंद तक नहीं पहुंच सका।

गुजरात को 5 गेंद में जीत के लिए चाहिए 11 रन: आवेश खान ने इस बार ऑफ स्टंप के बाहर यॉर्कर गेंद फेंकी। जिसपर राशिद ने लॉन्ग ऑन की दिशा में खेल दिया और भागकर दो रन बटोर लिए।

गुजरात को 4 गेंद में जीत के लिए चाहिए 9 रन:

आवेश खान ने एक बार फिर व्हाइड यॉर्कर फेंकी। इस बार गेंद राशिद के बल्ले का किनारा लेते हुए विकेट के पीछे चौके के लिए चली गई। विकेटकीपर मैथ्यू वेड गेंद को नहीं पकड़ पाए। इस तरह तीन गेंद में गुजरात को तीसरी चौका मिल गया।

गुजरात को 3 गेंद में चाहिए जीत के लिए 5 रन: स्ट्राइक पर डटे राशिद खान ने सामने आवेश खान ने लो फुट टॉस लेग स्टंप की दिशा में फेंकी जिसे राशिद एक्स्ट्रा कवर की दिशा में खेलकर केवल एक रन ले सके। इस तरह स्ट्राइक पर राहुल तेवतिया आए।

गुजरात को 2 गेंद में चाहिए जीत के लिए 4 रन:

पांचवीं गेंद तेवतिया के लिए ऑफ स्टंप की दिशा में लोअर फुलटॉस फेंकी। तेवतिया ने मिडऑफ की दिशा में शॉट खेला और रनों के लिए भागे। दो रन पूरा करने के बाद उन्होंने तीसरा भी लेना चाहा। लेकिन बाउंड्री पर खड़े जोस बटलर के सटीक थ्रो पर आवेश ने कोई चूक नहीं की और गिल्लियां बिखर गई। तेवतिया 11 गेंद में 22 रन बनाकर रन आउट हो गए।

अंतिम गेंद जीत के लिए गुजरात को चाहिए 2 रन:

स्ट्राइक पर लौटे राशिद खान के सामने आवेश खान ने शॉर्ट वाइड गेंद फेंकी जिसे उन्होंने प्वाइंट की दिशा में चौके के लिए भेज दिया और गुजरात को आखिरी गेंद पर 3 विकेट के अंतर से जीत दिला दी। राशिद 11 गेंद में 24 रन की नाबाद पारी खेलकर वापस पवेलियन लौटे।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article