KKR vs SRH Qualifier-1 Highlights: कोलकाता ने हैदराबाद को दुनिया की सबसे बड़े स्टेडियम में हराया, चौथी बार खिताबी मुकाबले में
KKR vs SRH Qualifier-1 Highlights: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ कोलकाता की टीम फाइनल में पहुंच गई। टीम आईपीएल इतिहास में चौथी बार खिताबी मुकाबले में पहुंची है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 19.3 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई। और कोलकाता नाइटराइडर्स को 160 रन का आसान लक्ष्य दिया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड खाता तक नहीं खोल पाए। वे लगातार दूसरे मैच मे जीरो पर आउट हुए। इसके बाद अभिषेक शर्मा का भी बल्ला शांत नजर आया। वे 3 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल त्रिपाठी ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। हेनरिक क्लासेन भी 32 रन बनाकर आउट हो गए। पैट कमिंस ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। केकेआर के मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।
जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 13.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। वे 14 गेंदों पर 2 चौके और इतने ही छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। सुनील नरेन का भी बल्ला शांत रहा। उन्होंने 16 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हो गए। वेंकटेश अय्यर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। वेंकटेश ने 28 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 51 रन की नाबाद पारी खेली। इसी तरह कप्तान श्रेयस अय्यर ने कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 24 गेंदों पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 58 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। हैदराबाद के पैट कमिंस और टी. नटराजन को एक-एक विकेट मिले।
KKR और SRH के बीच हेड टू हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।
कोलकाता नाइटराइडर्स का स्क्वॉड (Kolkata Knight Riders Full Squads Today IPL Qualifier-1 Match)
श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज, फिल साल्ट, सुनील नरेन, सुयश शर्मा, अनुकूल रॉय, आंद्रे रसेल, वेंकटेश अय्यर, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, केएस भरत, चेतन सकारिया, मिशेल स्टार्क, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे, मुजीब उर रहमान, दुशमंथा चमीरा, साकिब हुसैन।
सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड (Sunrisers Hyderabad Full Squads Today IPL Qualifer-1 Mach)
पैट कमिंस (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, मार्को जानसन, राहुल त्रिपाठी, वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, सनवीर सिंह, हेनरिक क्लासेन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, टी. नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, मयंक मार्कंडेय, उपेंद्र सिंह यादव, उमरान मलिक, नितीश कुमार रेड्डी, फजलहक फारूकी, शाहबाज अहमद, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, जथावेध सुब्रमण्यन।
