IPL 2024, PBKS vs SRH Pitch Report, Weather: पंजाब-हैदराबाद के बीच मैच आज, जानिए पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Apr 9, 2024, 08:00 AM IST

IPL 2024, PBKS vs SRH Pitch Report And Mullanpur Weather Forecast Today Match In Hindi: आज (9 April 2024) आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स का मुकाबला अपने घर में सनराइजर्स हैदराबाद टीम से होगा। ये मुकाबला मुल्लांपुर स्थित नए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा। आइए जानते हैं कैसी है इस मैदान की पिच रिपोर्ट और आज कैसा रहेगा मुल्लांपुर का मौसम।

KEY HIGHLIGHTS
  • इंडियन प्रीमियर लीग में आज का मुकाबला
  • पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत
  • पंजाब किंग्स के नए वेन्यू मुल्लांपुर में खेला जाएगा मैच

IPL 2024, PBKS (Punjab Kings) Vs SRH (Sunrisers Hyderabad) Pitch Report And Mullanpur Weather Forecast Today: सबसे बड़ी टी20 लीग आईपीएल के 17वें संस्करण में आज 23वां मुकाबला खेला जाएगा। इस इंडियन प्रीमियर लीग मैच में पंजाब किंग्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। मुकाबला शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। पंजाब-हैदराबाद मुकाबले का आयोजन मुल्लांपुर में होगा। इस मैच में पंजाब किंग्स की अगुवाई करेंगे भारतीय धुरंधर शिखर (Shikhar Dhawan), जबकि सनराइजर्स हैदराबाद की कमान स्टार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) के हाथों में होगी।

IPL 2024, PBKS vs SRH Pitch Report

पंजाब किंग्स-सनराइजर्स हैदराबाद पिच रिपोर्ट

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमों के बीच होने वाले आज के मुकाबले से पहले जान लेते हैं मौजूदा सीजन में इन दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में। दोनों ही टीमों के मैचों के नतीजे तकरीबन एक जैसे ही रहे हैं बस नेट रन रेट के मामले में हैदराबाद की टीम थोड़ा सा आगे है। पंजाब और हैदराबाद, दोनों ने ही अब तक 4-4 आईपीएल मुकाबले खेले हैं और दोनों ही टीमों को 2-2 जीत और उतनी ही हार मिली हैं। हैदराबाद की टीम अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है, वहीं पंजाब किंग्स उनसे एक स्थान नीच छठे पायदान पर है। दोनों ही टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर आई हैं और इस जीत के क्रम को जारी रखना चाहेंगी। अब जानते हैं कि आज जब ये दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो कैसी होगी पिच और आज कैसा होगा मुल्लांपुर का मौसम।

End of Feed