IPL 2024: धोनी के पास कोहली के बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका, बनाने होंगे इतने रन

MS Dhoni to Break Kohli record: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में एक बार फिर से अपना जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। धोनी आईपीएल 2024 में कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

MS Dhoni to Break Kohli record: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एमएस धोनी टूर्नामेंट के इतिहास में संयुक्त रूप से सबसे सफल कप्तान हैं, जिन्होंने सीएसके को पांच आईपीएल खिताब दिलाए हैं। जबकि टूर्नामेंट में कई महान बल्लेबाजों और कप्तानों को देखा गया है, धोनी एक अलग श्रेणी के खिलाड़ी रहे हैं। उनकी रणनीति और अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ हासिल करने की क्षमता उन्हें बाकियों से अलग करती है। ऐसे में इस टूर्नामेंट में वे कोहली का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं।

MS Dhoni Virat Kohli

महेंद्र सिंह धोनी विराट कोहली (फोटो- IPL/BCCI)

एमएस धोनी ने आईपीएल में अब तक 5082 रन बनाए हैं. अगर वह ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते तो काफी अधिक रन बना सकते थे, हालांकि, उन्होंने टीम को प्राथमिकता दी और फिनिशर की भूमिका निभाई, जहां उन्होंने सीएसके को कई यादगार जीत दिलाई। धोनी घुटने की चोट से जूझ रहे हैं और संभावना है कि वह निचले क्रम में बल्लेबाजी करना जारी रखेंगे। हालांकि, अगर धोनी सीजन में 335 रन बना लेते हैं, तो वह विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

End of Feed