क्रिकेट

IPL 2024: अपनी टीम को चैम्पियन बना चुका धाकड़ गेंदबाज केकेआर से जुड़ा, देखें रिकॉर्ड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Mar 18, 2024, 07:35 PM IST

IPL 2024, Most Expensive Mitchell Starc in back in IPL: 22 मार्च से आईपीएल के 17वें सीजन का शुभारंभ होने जा रहा है। इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। अपनी टीम को चैम्पियन बना चुका धाकड़ गेंदबाज केकेआर से जुड़ चुका है।

Image

मिचेल स्टार्क और चेतन साकरिया। (फोटो- KKR Twitter)

Photo : Twitter

IPL 2024, Most Expensive Mitchell Starc in back in IPL: वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम को चैम्पियन बना चुके धाकड़ गेंदबाज आईपीएल के लिए इंडिया आ चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम में शामिल हो गए हैं। वे करीब 9 साल के बाद आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2024 के ऑक्शन में उनको खरीदने के लिए कई टीमों के बीच लंबी बोली लगी थी, लेकिन अंत में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.74 करोड़ रुपए में खरीदा।

स्टार्क पर बड़ी बोली लगाने का टीम मैनेजमेंट का एक ही उद्देश्य है कि उनके टीम में शामिल होने के साथ टीम आईपीएल में ट्रॉफी का सूखा भी खत्म करेगी। बता दें कि कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल में दो खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। टीम ने पहला खिताबी 2012 में अपने नाम किया था, जबकि दूसरा खिताबी दो साल बाद यानी 2014 में किया था। इसके बाद टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में सफल नहीं हो पाई है।

स्टार्क का आईपीएल में ऐसा है प्रदर्शन

34 साल के मिचेल स्टार्क ने आईपीएल में 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने डेब्यू करने के बाद दो सीजन खेलें और इसके बाद वे आईपीएल से बाहर दूर हो गए। करीब 9 साल के बाद वे आईपीएल में वापसी करने जा रहे हैं। स्टार्क ने आईपीएल में कुल 17 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 7.17 की इकोनॉमी से 34 विकेट चटकाए हैं। उन्होंने 2014 में 14 मैचों में कुल 14 विकेट झटके थे, जबकि 2015 में 13 मैचों में कुल 20 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा उन्होंने 2014 में 85 रन बनाए थे, जबकि 2015 में सिर्फ 11 रन बनाए थे।

इंटरनेशनल क्रिकेट में ले चुके हैं 650 से ज्यादा विकेट

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क इंटरनेशनल लेवल में तूफानी गेंदबाजी कर चुके हैं। 2010 में डेब्यू करने वाले स्टार्क इंटरनेशनल क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट में कुल 668 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने 89 टेस्ट मुकाबले में 358 विकेट चटकाए हैं, जबकि 121 वनडे में 236 विकेट और 60 टी20 मुकाबले में 74 विकेट ले चुके हैं।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article