सबसे महंगे गेंदबाज ने बताया, क्यों आईपीएल के शुरुआती मैच में साबित हुए खर्चीले

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 14, 2024, 10:55 PM IST

लखनऊ के खिलाफ मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिया। इस मुकाबले को केकेआर ने 8 विकेट से जीता और लखनऊ के खिलाफ पहली जीत दर्ज की। शुरुआती 4 मुकाबले में असफल रहे स्टार्क ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता बनाम लखनऊ का मुकाबला
  • मिचेल स्टार्क ने बताया असफलता का कारण
  • स्टार्क ने 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ केकेआर के उस गेंदबाज का जलवा देखने को मिला जिसे केकेआर ने 24.75 करोड़ की राशि में खरीदा। शुरुआत के 4 मैच में महंगे साबित हुए स्टार्क ने आखिरकार अपनी लय हासिल कर ली। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मैच के बाद उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया भी दी कि क्यों वह शुरुआत के मैच में महंगे साबित हुए।

mitchell starc

मिचेल स्टार्क (साभार-AP)

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने रविवार को यहां स्वीकार किया कि टी20 अनुभव की कमी के कारण उन्हें लय हासिल करने में अधिक समय लग सकता है।

End of Feed