IPL 2024: आईपीएल 2024 के पहले क्वालीफायर मुकाबले से पहले गौतम गंभीर ने ये क्या कह दिया

  • Agency by: Agency
  • Updated May 21, 2024, 09:39 AM IST

IPL 2024, Gautam Gambhir statement: आईपीएल 2024 का पहला क्वालीफायर मुकाबला मंगलवार (21 मई 2024) को खेला जाएगा। इस मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। इस मुकाबले से पहले केकेआर के मेंटर गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया है। जानिए उन्होंने क्या बोला।

IPL 2024, Gautam Gambhir statement: भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में क्रिकेट की गुणवत्ता से प्रभावित है लेकिन वह नहीं चाहते कि फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग युवाओं के लिए भारतीय टीम में प्रवेश का मार्ग बने। दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के ‘यूट्यूब’ कार्यक्रम ‘कुट्टी स्टोरीज विद ऐश’ पर गंभीर ने कहा, ‘‘मेरे लिए बड़ी चिंता यह है कि कितने युवा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि आईपीएल भारत के लिए खेलने का शॉर्टकट (आसानी रास्ता) साबित नहीं होगा।’

Gautam Gambhir, IPL 2024, KKR, KKR vs SRH, KKR vs SRH qualifier-1, SRH vs KKR qualifier-1, Gautam Gambhir, Gautam Gambhir statement, Gautam Gambhir reaction, Kolkata Knight Riders, Sunrisers Hyderabad, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad

केकेआर के अन्य स्टाफ के साथ गौतम गंभीर। (फोटो- IPL/BCCI)

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मेंटोर ने माना कि आईपीएल से भारतीय क्रिकेटरों को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘ आज के दौर में जब मैं अंतरराष्ट्रीय टी20 टीमों को देखता हूं और भारत के खिलाफ खेलने की बात आती है तो दो-तीन टीमों के अलावा मुझे ज्यादा टक्कर देने वाली टीमें नहीं दिखती है।’ उन्होंने कहा, ‘‘बहुत सी टीमें भारत की मजबूती की बराबरी नहीं कर सकती हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि आज के समय आईपीएल अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की तुलना में कहीं अधिक प्रतिस्पर्धी हो गया है।’

End of Feed